अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस यानि वो दिन जब दुनिया के हर क्षेत्र में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए उनकी हर क्षेत्र में स्थापित उपलब्धियों को याद किया जाता है और उनके प्रति आभार प्रकट किया जाता है। इसी उपलक्ष्य में आज अजमेर मंडल पर भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण मंडल पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अजमेर स्टेशन पर अनारक्षित बुकिंग कार्यालय अजमेर पूर्णतः महिला शक्ति द्वारा संचालित किया गया। गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस को अजमेर मंडल के क्षेत्राधिकार में पूर्णतः महिला टिकट चेकिंग व महिला आर.पी.एफ. स्टाफ द्वारा संचालित किया गया, स्टाफ को वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेशचंद जेवलिया द्वारा आरक्षण चार्ट सोंपे गए। इसके अतिरिक्त अजमेर स्टेशन पर महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान और सशक्तिकरण संबंधित जागरूकता रैली का आयोजन किया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई इसके अतिरिक्त ब्यावर, मारवाड़ जंक्शन, रानी, फालना , जवाई बांध, स्वरूपगंज, पिंडवाड़ा,नसीराबाद, भीलवाड़ा, मारवाड़ जंक्शन और उदयपुर स्टेशनों पर भी महिला सशक्तिकरण पर आधारित जागरूकता रैली तथा सेमिनार का आयोजन किया गया। आबू रोड स्टेशन पर महिला स्वास्थ्य सशक्तिकरण पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर