अजमेर ।।जिले के किसान नेता, पूर्व मंत्री एवं पांडुचेरी के पूर्व उप राज्यपाल स्व श्री गोविंद सिंह गुर्जर बाबा साहब की जयंती पर जयपुर रोड पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट हरि सिंह गुर्जर छीतर मल टेपण अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल पूर्व प्रधान मांगीलाल गुर्जर सौरभ यादव विवेक पाराशर देशराज मेेहरा अता मोहम्मद जितेंद्र खेतावत चंद्रभान राठौड़ राजेंद्र ईनानी शन्नो बानो पियुष सुराना आदि ने श्री गोविंद सिंह गुर्जर के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। कांग्रेसियो ने पूर्व उप राज्यपाल गोविंद सिंह गुर्जर के बताए गए रास्ते पर चलने का सकल्प लिया ।