वैशाली नगर सेक्टर 3 के उद्यान का होगा विकास

अजमेर । वैशाली नगर सेक्टर 3 विकास समिति के पदाधिकारीयो का शिष्टमंडल ने आज नगरनिगम के महापौर धंमेंद्र गहलोत से भेंट कर सेक्टर 3 के उपेक्षित पड़े उद्यान के विकास हेतु निवेदन किया । साथ ही क्षेत्र के मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया ।समिति के संरक्षक राजेंद्र गांधी व अध्यक्ष गजेंद्र पंचोली ने बताया कि वैशाली नगर सेक्टर 3 क्षेत्र के विकास हेतु हॉल ही मे समिति गठित की गई व प्रथम चरण मे उद्यान को विकसित करने का काम हाथ में लिया । उद्यान प्रबंधक सुरेश जैन ने अपने स्तर पर उद्यान की सफाई का कार्य प्रारंभ किया जो अधिकांश पूरा हो गया।

विकास समिति के सचिव वजीर शेवारमानी व कोषाध्यक्ष कपिल गर्ग ने बताया कि स्थानीय क्षेत्रवासियो को सुबह व शाम को स्वास्थ्य के लिए घूमने के लिए काफी समय से जरूरत थी । बच्चो के लिए खेलने के लिए भी आवश्यकता थी । महापौर ने उद्यान विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर विकास समिति के पदाधिकारीयो मे गोविंद वर्मा, नरेश आईदासवानी, योगेश अग्रवाल, मुकेश माथुर, राज कुमार सतवानी, विनोद माथुर इत्यादि उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!