प्रिन्स सोसायटी की तरफ होली महोत्सव 20 मार्च को

प्रिन्स सोसायटी की तरफ फूलो संग होली महोत्सव कल दिनांक 20 मार्च बुधवार को राधे श्री गार्डन गुप्ता स्टोर के सामने वैषाली नगर अजमेर में आयोजित किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए उपाध्यक्ष इत्तेदार खान ने बताया कि रंगो के इस होली के त्यौहार को भारत वर्ष में हर व्यक्ति धूमधाम से मनाता है। इसी को लेकर प्रिन्स सोसायटी की तरफ से भी फूलो संग होली महोत्सव संगीतमय नृत्य नाटिका का आयोजन वृद्वावन के कलाकारो द्वारा प्रस्तुत की जायेगी। इस कार्यक्रम में फुलो के साथ होली खेली जायेगी व सभी को आपसे में होली की शुभकामनाऐं प्रेषित की जायेगी। फुलो के साथ होली खेलकर पूर्व में हो रही पानी के किल्लत को भी संदेष दिया जायेगा। कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से रंगो का उपयोग नहीं किया जायेगा। साथ ही कार्यक्रम के अन्तर्गत होलिका दहन का कार्यक्रम में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी धर्म के लोग हिस्सा लेगे व उक्त कार्यक्रम को सर्व धर्म एकता के रूप में भी मनाया जायेगा।
इस दौरान प्रिन्स सोसायटी की अध्यक्ष मुसव्वीरा सबा खान, उपाध्यक्ष इत्तेदार खान, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह व हेमन्त गोलानी आदि पदाधिकारी मौजूद रहेगेे।

error: Content is protected !!