चौधरी को जिता कर मोदी और देश को मजबूत बनाएंगे कार्यकर्ता

आज अजमेर में लोकसभा चुनाव 2019 में संसदीय क्षेत्र अजमेर से भाजपा के प्रत्याशी भागीरथ चौधरी को बहुमत से जिताने हेतु रणनीति तैयार करने के लिए अजमेर लोकसभा क्षेत्र संयोजक व विधायक पुष्कर सुरेश सिंह रावत की अध्यक्षता में कोर कमेटी की मीटिंग आयोजित की गई।
भाजपा के अजमेर लोकसभा संयोजक रावत ने बताया कि, सर्वप्रथम मीटिंग में अजमेर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भागीरथ चौधरी को प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित कर भागीरथ चौधरी को बधाई दी गई।
तत्पश्चात कोर कमेटी के सभी सदस्यों के साथ भाजपा उम्मीदवार चौधरी को बहुमत से जिताने की आगामी रणनीति पर गहन विचार विमर्श किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप चुनाव प्रचार अभियान को गति प्रदान करने हेतु निम्नानुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाने निर्धारित किए गए –
24 मार्च 2019, दूदू में आमसभा
25 मार्च 2019, प्रातः 11रू00 बजे, विधानसभा मुख्यालय पुष्कर में ब्रह्म घाट पुष्कर पर पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना के पश्चात चुनाव प्रचार के जनसंपर्क का आगाज कर कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं चुनावी मंत्रणा
25 मार्च 2019, सांय 5रू00 बजे, विधानसभा मुख्यालय अजमेर उत्तर में कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं चुनावी मंत्रणा
28 मार्च 2019, प्रातः 11रू00 बजे, विधानसभा मुख्यालय केकडी़ में कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं चुनावी मंत्रणा
28 मार्च 2019, सांय 4रू00 बजे, विधानसभा मुख्यालय नसीराबाद में कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं चुनावी मंत्रणा
29 मार्च 2019, विधानसभा मुख्यालय मसूदा में कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं चुनावी मंत्रणा
31 मार्च 2019, दोपहर 1रू00 बजे, विधानसभा मुख्यालय किशनगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं चुनावी मंत्रणा
31 मार्च 2019, सांय 5रू00 बजे, विधानसभा मुख्यालय अजमेर दक्षिण में कार्यकर्ताओं के साथ होली स्नेह मिलन एवं चुनावी मंत्रणा
इस कोर कमेटी की बैठक में विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक अनिता भदेल, विधायक रामस्वरूप लांबा, अजमेर भाजपा जिला देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, अजमेर भाजपा जिला शहर अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, सह संयोजक अरविंद यादव, विधानसभा चुनाव प्रत्याशी राजेन्द्र विनायका व विकास चौधरी सहित सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!