शहर कांग्रेस की संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू

अजमेर। लोकसभा चुनाव की आहट के साथ शहर कांग्रेस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के तहत शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय जैन ने ब्लाक व वार्डवार प्रभारी नियुक्त किए है संगठन ने यह कदम वार्ड स्तर पर पार्टी को चाक-चैबंद करने की प्रक्रिया के तहत उठाया है। शहर कांग्रेस राजस्थान में मिशन 25 का हिस्सा बनकर काम करेगी।
शहर कांग्रेस प्रवक्ता मुजफ्फर भारती के अनुसार संगठन ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जमीनी स्तर पर संगठन में मजबूती लाने की कवायद तेज कर दी है शहर के चारों ब्लाॅकों में पदाधिकारी घोषित करने के बाद इसी क्रम में जिला कांग्रेस के पदधिकारियों, ब्लाॅक अध्यक्षों तथा संगठन में सक्रिय रहकार कार्य कर रहे नेताओं को वार्डवार प्रभारी नियुक्त किया किया है जो लोकसभा चुनावों तक प्रभावी रहेंगे। शहर कांग्रेस अपने पिछले लोकसभा उपचुनाव के बहतर प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहती है, लिहाजा संगठन को निचले स्तर पर और मजबूत किया जा रहा है इसी के चलते शहर कांग्रेस ने चुनाव प्रबंधन तक की पूरी रूपरेखा तय कर ली है। इसके अलावा शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन सहित कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री ललित भाटी पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल प्रदेश कांग्रेस सचिव महेंद्र सिंह रलावता प्रदेश कांग्रेस सदस्य हेमंत भाटी पूर्व मेयर कमल बाकोलिया शहर के दोनों विधानसभा क्षेत्रों मैं ओवरऑल चुनाव प्रबंधन का कार्य देखेंगे यह सभी नेता चुनाव प्रचार मतदान दिवस एवं मतगणना तक बारीकी से निगरानी रखेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने प्रभारियों तथा सह प्रभारियों के वार्डवार जिम्मेदारियों के आदेष जारी करते हुऐ कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये अजमेर से कांगे्रस का टिकट फाइनल होने पर हर कार्यकर्ता को हर हाल में कांग्रेस को जीताना है ताकि पार्टी को फिर से केन्द्र की सत्ता में लाया जा सके। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नवनियुक्त प्रभारियों का आव्हान किया कि पूरी सक्रियता से संगठन कों जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुट जाऐं जो व्यक्ति ईमानदारी से कर्म करता है, उसका फल उसे अवश्य मिलता है और यह तभी सम्भव हो सकेगा जब पार्टी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से प्रत्याशियों को जिताने में जुटेंगे लोकसभा उपचुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं की अधिक सक्रिय योगदान की बदोलत भारी मतो से विजयी रही थी उसे बरकरार रखना कांगे्रस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है जिससे कांग्रेस आला कमान की नजर में अजमेर के कांग्रेसियों का सम्मान उंचा रहे।
कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार संगठन ने वार्डवार ऐसी सूची तैयार की है जिसमें वार्ड में रहने वाले सभी जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों सहित पूर्व पार्षदों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शामिल करके स्थानीय स्तर पर बेहतर बूथ प्रबंधन की रूपरेखा पर बाकायदा खाका तैयार कर लिया है।

error: Content is protected !!