अजमेर संसदीय चुनाव : अधिसूचना मंगलवार को जारी होगी

अजमेर, एक अप्रेल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अजमेर संसदीय चुनाव के लिए अधिसूचना मंगलवार 2 अप्रेल को जारी होगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) श्री विश्वमोहन शर्मा ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 9 अप्रेल रहेगी। तत्पश्चात नामांकन पत्रों की समीक्षा 10 अप्रेल को होगी तथा 12 अप्रेल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 29 अप्रेल को मतदान होगा। मतगणना 23 मई को की जाएगी।

कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
अजमेर, एक अप्रेल। लोकसभा आमचुनाव के तहत कलेक्ट्रेट में 2 अप्रेल से आरंभ हो रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। जिला मजिस्ट्रेट श्री विश्व मोहन शर्मा ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीमती अर्तिका शुक्ला एवं उप पंजीयक श्री रामकुमार टाडा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

error: Content is protected !!