चण्डाली व सूरजपुुुरा मे मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया जागरूक

सूरजपुरा खारोल न्यूज सर्विस1अप्रैल
समीपवर्ती ग्राम चण्डाली के विद्यालय के बच्चे व कस्बे एसयूआर मेमोरियल सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय के बच्चों ने नेहरू युवा केन्द अजमेर के तत्वावधान मे मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
चण्डाली विद्यालय के बच्चो ने विद्यालय से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाध्यापक कैलाश चंद शर्मा बीएलओ महैश कुमार कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया ।बच्चों ने नारेबाजी करते हुए मतदाताओ को जागरूकता किया।इस दौरान प्रधानाध्यापक कैलाशचंद वैष्णव, भागचंद मीना, महेश कुमावत, बन्नाराम मीणा, सुरेश स्वामी, शत्रुन्जय पाठक आदि विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणो मौजूद थे। वही कस्बे के एस यूआर सीनियर सैकेंडरी विद्यालय से नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राम प्रसाद गुर्जर व विद्यालय के छात्रावास अधीक्षक विनोद कुमार राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूक रैली में मतदान करने के लिए मतदान संबंधी युवाओं ने छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान…….. वोट हमारा है अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल जैसे नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया ।मतदाता जागरण रैली में युवा मंडलों के सदस्यों ने व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली विद्यालय गेट से रवाना होकर सूरजपुुुरा चौराहा जनकपुरी तक निकालते हुए विद्यालय पहुची।
फोटो कैप्शन चण्डाली व सूरजपुरा में मतदाता जागरूकता रैली निकालते हुए विद्यालय के बच्चे ।फोटो शंकर खारोल।

छापरी में रामलीला मे श्री राम का राजतिलक के समापन
सूरजपुरा खारोल न्यू सर्विस 1अप्रैल समीपवर्ती ग्राम छापरी में रामावत नाट्य कला परिषद राम सिया नागौर के तत्वावधान में सात दिवसीय रामलीला मे
कलाकारों ने अलग-अलग प्रसंगों पर सजीव दृश्यों का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। अंतिम दिन रामलीला में सीता की अग्नि परीक्षा के दृश्य ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इतने बड़े त्याग और पवित्रता के बाद भी सीता की अग्नि परीक्षा के दृश्यों ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। इसके बाद लक्ष्मण की ओर से विभीषण को लंका का राज सौंपा गया। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ। अंतिम दिन के मंचन में ऐसे ही एक से बढक़र एक दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा।अयोध्या मे भगवान मर्यादा पुरुषोंत्तम श्री राम का राज तिलक का मंचन हुआ। इस दौरान खानाराम गोस्वामी, राजु जाट, सुरेश चंद शर्मा हेमराज शर्मा गणेश वैष्णव भागचंद जाट पप्पू जाट आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!