भाषा व संस्कृति का मेल है धाार्मिक आयोजन – महंत स्वरूपदास

चन्द्रवरदाई नगर, अजयनगर,पंचशील में चेटीचण्ड के कार्यक्रम
अजमेर 4 अपेल पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में चेटीचण्ड महापर्व के चौदहवें दिन शहर की विभिन्न कॉलोनियों की विकास समितियों, पंचायतों, कॉलोनियों व विद्यालयों में पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भण्डारा प्रसादी के आयोजन हुए।
अजयनगर
अजयनगर सिन्धी समाज की ओर ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिलटॉप पर ‘सुहिणी शाम झूलण जे नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आश्रम के महंत स्वरूपदास और निर्मल धाम के सांई आतमदास ने कहा कि जिस दिन हम अपनी भाषा व संस्कृति को छोड़ देगें उस दिन हम सब कुछ गवा देगें। हमें अपनी भाषा व संस्कृति को बचाये रखने के लिये नई पीढ़ी को सांस्कारित करना चाहिए। विशिष्ट अतिथी राजस्व मण्डल के उप-प्रबन्धक सुरेश कुमार सिन्धी व देवस्थान विभाग के उपायुक्त गिरीश वच्छाणी ने भी विचार रखते हुये कहा कि जयंती समारोह समिति ने पूरे शहर के कार्यक्रमों को मोती के रूप में जोडकर सराहनीय कार्य किया है।
संयोजक पार्षद मोहन लालवाणी ने बताया कि ‘‘सुहणी शाम झूलण के नाम’’ कार्यक्रम में गायक कलाकार चन्द्रप्रकाश रूपानी व मण्डली द्वारा प्रस्तुति दी गयी। मंच संचालन चन्द्रा ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष भगवान कलवाणी व आभार वासुदेव लालवाणी ने प्रकट किया।
कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया समारोह समिति की तरफ से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें मास्टर चन्द्र सम्मान लक्षमण रूपाणी,,महारानी लाडी ब्ाई सम्मान श्रीमति शान्ता भिरयाणी, हेमू कालाणी युवा सम्मान रमेश कल्याणी मामा, संत कवंरराम बाल मोहित मोटवाणी व भगवंती नावाणी बालिका करूणा आसवाणी सम्मान भी दिया गया। समारोह में नरेन शहानी हरी चन्दनाणी,प्रकाश जेठरा ने संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में शंकर सबनाणी, उतम गुरूबक्षाणी, काजल जेठवाणी, भोजराज ऐनाणी, कृपाल संतनाणी, प्रताप छबलाणी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चन्द्रवरदाई नगर
संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी ने बताया कि ओंकारेश्वर मन्दिर, ए ब्लॉक सिन्धु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर की ओर से पूज्य बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। नॉनस्टॉप झूलेलाल भजन वासुभाई म्यूजिकल ग्रुप ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी व नृत्य प्रस्तुति सुश्री हर्षिता रायचन्दानी व एकांश लखवानी, कनिका सियाराम, सुश्री जागृति दरयानी, नील हरचन्दानी, अनीता, नीशा व कोमल व्दारा व भजन प्रस्तुति गुरदास नाथानी,अनोखी प्रस्तुति श्री कवंर मंजर साहब व्दारा दी गई । कार्यक्रम में नृत्य कलाकारों ने झूलेलाल पंझडा व छेज प्रस्तुत कर सबको झूमाया।
महंत स्वरूपदास व प्रेम प्रकाश आश्रम के ओमप्रकाश शास्त्री जतोई दरबार के फतनदासजी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि चेटीचण्ड महापर्व हम सब मिलकर मना रहे है तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को एक मोती की माला में जोड़कर एक नई मिसाल कायम की है। जो भविष्य में एक अलग दिशा तय करेगी।
जगदीश भाटिया ने बताया समारोह समिति की तरफ से क्षेत्रीय प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें मास्टर चन्द्र सम्मान भीष्म गगवानी, महारानी लाडी ब्ाई सम्मान श्रीमति लता मनकानी, हेमू कालाणी युवा सम्मान धर्मेन्द्र गंगवानी, संत कवंरराम बाल मोहित गंगवानी व भगवंती नावाणी बालिका तनवी हरचन्दानी सम्मान भी दिया गया। समारोह में जगदीष अबिचन्दानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जी.डी.वरिन्दानी, ने संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन भरत गोकलाणी ने किया। स्वागत भाषण हरीश खेमानी व आभार महासचिव रमेश एच. लालवाणी ने प्रकट किया। इस अवसर पर गौर्वधनदास खिलणानी, चन्द्र नावाणी, हुंदल लखवाणी, हरीश वरियाणी, आसनदास, सुन्दर लखवाणी, मोहन सतवाण, अनिल चांदवाणी सहित सेवाधारियो ने सभी का स्वागत करने के साथ प्रसादी भण्डारा का वितरण किया।
पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील में सिन्धी लाद्ा चटाभेटी पर बहिनों ने रंगारंग प्रस्तुति दी
चेटीचंड महोत्सव के तहत पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील के तत्वाधान में सिंधु भवन पंचशील में सिंधी महिला संगीत की धूम मची सिंधी समाज में विवाह एवं शुभ कार्यों में गाए जाने वाले सिंधी लाडा सिंधी संगीत का कार्यक्रम महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती कांता मोतियानी व श्रीमती कमला विधानी एवं संयोजिका पूजा तोलवानी के निर्देशन में आयोजित हुआ 2 घंटे चले इस कार्यक्रम में श्री माला टेवानी पूनम आलमचंदानी कंचन हरवानी द्रौपदी टिक्यानी, कोमल जेठानी ने सिंधी लाडा एक चांदी जो रुपैयो मोर तो नचे गोट घोड़े चढ़ी आदि लाडे गा कर सभी को नाचने को मजबूर किया
पूज्य सिंधी पंचायत पंचशील महिला मंडल की श्री कोमल जेठानी लता खानचंदानी तारा परवानी गीता आहूजा कोमल बुधवानी अनीता आडवाणी जयश्री परवानी ने झूलेलाल के भजन पंजड़े और आरती की दिश किश्नानी ग्रुप ने भाग लेकर इसमें सहयोग किया
फॉयसागर रोड़ राज कॉलोनी
चेटीचण्ड महोत्सव के उपलक्ष में फॉयसागर रोड़ राज कॉलोनी में सिंधी महिला मण्डल समिति द्वारा पूज्य बहिराणा साहेब, छेज, महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मशहूर कलाकार घनश्याम भगत व अजीत ने रंगारंग की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शंकर प्रितवाणी, रमेश प्रेमचंदानी, अर्पिता प्रितवाणी, उषा नेनवाणी, नानकीदेवी, लतादेवी, दूर्गादेवी ने सभी का स्वागत किया और कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग दिया।
कल 5 अप्रेल को बहिराणा साहेब, छेज, सांस्कृतिक कार्यक्रम व बुजूर्गो का सम्मान
वैषालीनगर, पंचषील, आषागंज स्कूलों में कार्यालयों में मनाया जायेगा चेटीचंण्ड उत्सव
संयोजक श्रीचंद मोतियाणी नें बताया कि कल 5 अप्रेल शुक्रवार को शाम 7 बजे सिन्धडीअ जी सुरहाण, ब्ारन जो सांस्कृतिक कार्यक्रम सिन्धु भवन पंचशील में पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा आयोजित किया जायेगा।
संयोजक जयप्रकाश मंघाणी नें बताया कि सुहिणी शाम झूलण जे नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजूर्गो का सम्मान सिन्धी सेवा समिति वैशाली नगर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क वैशाली नगर में आयोजित किया जायेगा।
पूज्य बहिराणा साहेब, छेज व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूज्य उद्ेरोलाल मंदिर आशागंज में नवयुवक मण्डल आशागंज द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक रमेश गागनाणी, अजीत पमनाणी रहेंगे।
झूलण जी मौज और बहिराणा सुबह 11 बजे से शिव मंदिर जी.एल.ओ. डी.आर.एम. कार्यालय पर आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक कमल मोतियाणी रहेंगे।
सुबह 11 बजे से महापुरुषों की वेशभूषा, निबंध, चटाभेटी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम संत कवंरराम उ.मा. विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका उ.मा. विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द उ.प्रा. विद्यालय, रा.उ.मा. विद्यालय खारी खुई, नरवासी व आदर्श विद्यालय में आयोजित किये जायेगें।

प्रकाश जेठरा
प्रचार मंत्री
मो. 9414279062

error: Content is protected !!