जिला प्रशासन की हठधर्मिता को भाजपा बर्दास्त नही करेगी : भदेल

पूर्व मंत्री व अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने जिला प्रशासन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर करी भदेल ने कहा कि कांग्रेस के दबाव में जिला प्रशासन कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर इन चुनावों में काम कर रहा है, आचार सहिता के तहत नामांकन भरते समय पांच व्यक्तियों को जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन प्रस्तुत करना होता है लेकिन आज कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के समय 30-40 कांग्रेस कार्यकर्ता जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में घुस गये पुलिस मुक दर्शक बनी रही और इन कार्यकर्ता ने जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष के बार कांग्रेस जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस पूरी घटना पर जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी कानों में रूई डालकर बैठ रहें। भदेल ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी की शिकायत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा भाजपा द्वारा की जायेगी और अजमेर के चुनाव में आदर्श आचार संहिता सभी दलों पर लागू हो ऐसी व्यवस्था करवाई जाये।
कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर सरकारी मशीनरी काम कर रही हैं : सुरेश रावत
लोकसभा चुनाव संयोजक सुरेश रावत ने बताया कि नामांकन रैली में भीड़ का अभाव रहा इसलिए 11 बजे होने वाली सभा शाम को 4 बजे काग्रेंस को चालू करनी पड़ी 3 बजे तक कांग्रेस की सभा में पाडांल खाली पड़ा था। सरकारी मशीनरी की सहायता से सभा स्थल को भरना पड़ा सरकारी मशीनरी कांग्रेस कार्यकर्ता बनकर काम कर रही हैं जो कि निन्दनीय है, कांग्रेस की सभा पूर्णतः विफल रही हैं। भाजपा की तैयारियां को देखकर कांग्रेस निराशा में डूब गयी है।
भाजपा ने कांग्रेस की सभा को बताया विफल : शिवशंकर हेड़ा
आज कांग्रेस की नामांकन सभा पुर्णतः विफल रही भाजपा व कांग्रेस की नामांकन सभा का स्थान समान होने के वावजूद जहां भाजपा के नामांकन में स्थान आमजन से डटा रहा वही आज कांग्रेस की नामांकन सभा में कुर्सियां तक खाली रही जिससे आज ही तय हो गया कि अजमेर का आमजन भाजपा के साथ है पूरा देश, प्रदेश, अजमेर मोदी जी के नेतृत्व में विकास को गति देने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का तैयार हैं। कांग्रेस के इतने प्रयासों के बावजूद भी सभा का विफल होना यह साबित करता है कि आमजन ना कांग्रेस के साथ है और ना ही कांग्रेस को सुनना चाहता है।
कांग्रेस के दावो की हवा निकल गई : प्रो. बी.पी. सारस्वत
भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस के बाहरी उम्मीदवार ने आज अपना नामांकन भरा जिसमें कांग्रेस के बड़े-बड़े दावों की हवा निकल गई हैं क्योंकि यह लोग 50 हजार भीड़ जुटाने का दावा कर रहे थें लेकिन मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री की सभा में मौजूदगी होने के बावजूद 5 हजार लोग कांग्रेस नही जुटा पाई जबकि पूरी सरकारी मशीनरी भीड़ जुटाने के लिए लगी हुई थी। कांग्रेस के बाहरी उम्मीदवार से खुद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में मायूसी है और अजमेर का आम मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी में कोई रूची नही दिखा रहा हैं।
लोकसभा चुनाव हारने के बाद जनता अशोक गहलोत के लटके मुह की फोटो खुद गहलोत को भेजेगी : नीरज जैन
प्रदेश मीडिया सहप्रभारी नीरज जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सेल्फी वाले बयान पर पलटवार कर कहा की अशोक गहलोत ने राजस्थान के युवाओं को ठगने के काम किया आज तक किसी भी युवा के बैंक खाते में बेराजगारी भत्ता नही मिला, गहलोत ने राजस्थान को किसानों को भी ठगने का काम किया है प्रधानमंत्री सम्मान निधी योजना का लाभ गहलोत की हठधर्मिता के चलते राजस्थान का किसान इस योजना का लाभ नही ले पा रहा है सम्पूर्ण कर्जा माफ करने वाले लोग मुह छुपाते फिर रहे हैं। जैन ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जनता अशोक गहलोत को सबक सिखायेगी और चुनाव परिणाम वाले दिन 23 मई को गहलोत के लटक मुह की फोटो उनका भेजेगी।
महिला मोर्चा बूथ-बूथ जाकर उज्जवला योजना का करेगी प्रचार : सीमा गोस्वामी
आज भाजपा के मुख्य चुनाव कार्यालय में अजमेर जिला शहर के महिला मोर्चा की बैठक महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी की यह पहली बैठक थी। बैठक में पूर्व मंत्री अनिता भदेल ने कहा कि बूथ स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का काम महिला मोर्चा करेगा महिलाओं से जुड़ी केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार महिला मोर्चा द्वारा किया जाये।
शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बैठक में उपस्थित महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी ने कहा कि बूथ स्तर पर उज्जवला योजना का प्रचार महिला मोर्चा करेगा उसके साथ लोकसभा चुनाव हेतु महिला मोर्चा द्वारा 10 अपै्रल को उज्जवला चौपाल, 12 अपै्रल को प्रभात फेरी, प्रबुद्ध महिला सम्मेलन, कॉलेज / युनिवर्सिटी में छात्राओं की कार्यशाला, बाजार संपर्क अभियान व बूथ कमल आरती, कमल मेंहदी, कमल रंगोली के कार्यक्रम अजमेर शहर में किये जायेगें।
बैठक में पूर्व मंत्री अनिता भदेल, शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेडा, अजमेर लोकसभा महिला मोर्चा प्रभारी डॉ. कमला गोखरू, मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा गोस्वामी, महामंत्री कल्पना कासवाल, मण्डल अध्यक्ष मंजू शर्मा, श्वेता शर्मा, लिना विश्वा, सलोनी जैन, विजय लक्ष्मी विजय व संतोष मोर्य सहित महिला मोर्चा की समस्त जिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!