एन.एस.यू.आई द्वारा आयोजित किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन

अजमेर लोकसभा चुनावो को लेकर एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष नवीन सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का जिला स्तरीय सम्मेलन का आयेाजन किया गया।
एन.एस.यू.आई जिलाध्यक्ष नवीन सोनी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एन.एस.यू.आई. पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के प्रत्याक्षी रिजू झुनझुनवाला के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एन.एस.यू.आई का हर एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है, चाहे रात दिन एक क्यों ना करना पड़े। सोनी ने बताया कि हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहंुचाने का कार्य करेगा। इस दौरान एन.एस.यू.आई. के प्रदेष प्रभारी उमेष तंवर ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। प्रभारी ने मोदी सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करने व घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याक्षी रिजु झुनझुनवाला भी सम्मेलन में उपस्थित रहे, उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। साथ ही शहर अध्यक्ष विजय जैन, महेन्द्र सिंह रलावता, हेमन्त भाटी, डा. राजकुमार जयपाल, डा. गोपाल बाहेती, व सबा खान ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
इस दौरान हनीष मारोठिया, षिव प्रकाष गुर्जर, दिव्येन्द्र सिंह जादौन, मनोज भगत, चेतन चोट्या, नीरज वैष्णव, शक्ति कोर्डिनेटर सुमेर सिंह, सहित काफी संख्या में एन.एस.यू.आई. पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!