सद्द्गुरु पर पूरा व पक्का भरोसा रखें-बहिन संगीता

केकड़ी 21 अप्रैल:- सद्गुरु अपने भक्तों को हर कदम पर सम्हालते हैं गिरने नहीं देते,भक्त के हर कदम पर नीचे अपने हाथ का सहारा देते हैं।भक्तों को अपने सतगुरु पर पूरा एवं पक्का भरोसा रखना चाहिए। उक्त उद्गार बहन संगीता ने अजमेर रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किए।
मीडिया सहायक राम चन्द टहलानी के अनुसार बहन संगीता ने कहा कि जो कुछ भी हो रहा है,अच्छा हो रहा है,आगे भी अच्छा ही होगा।ऐसा विश्वास रखने वाला इंसान कभी धोखा नहीं खाता है।इंसान का परमात्मा से,सद्गुरु से इश्क हकीकी होना चाहिए इससे सारी दुनिया सुंदर नजर आती है क्योंकि भक्ति भागने का नहीं जागने का नाम है।भक्त सद्गुरु से मिलने के लिए पर्वत भी लांघ जाते हैं,आंधी,तूफान,बरसात की परवाह तक नहीं करते।
जब परमात्मा का ज्ञान मिला, पहचान मिली तो दुनिया की भौतिकता की माया को नजर अंदाज कर परमात्मा का आधार लेकर हर शुभ कार्य को पहल देना चाहिए। हर पल भक्ति करें। सत्संग,सेवा,सिमरन करें पर दुनिया की माया में ना उलझें।वैसे भी भक्त हमेशा संतो से, साध संगत से प्यार करता है, ह्रदय से सत्कार करता है।
जब मनुष्य की उत्तम योनि मिली है, परमात्मा का ज्ञान मिला है, सद्गुरु की शरण मिली है,साध संगत का साथ मिला है तो हर पल का शुकराना करना चाहिए परमात्मा का धन्यवाद करना चाहिए।परमात्मा की कृपा से ही असंभव कार्य संभव पाते हैं सुई के बारीक से बारीक छेद में से भी हाथी निकल सकता है पर्वत को राई और राई को पर्वत में बदल सकता है इसलिए हर पल परमात्मा का धन्यवाद कर सबके भले की कामना कर जीने वाला इंसान स्वयं के साथ-साथ दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनता है।
सत्संग के दौरान गोरव,द्वारका, मंजू,रेखा,आरती,शीतल,चेतन, माया,लक्ष्मण,आशा,गोपाल, समृद्धि,अशोक रंगवानी आदि ने गीत,विचार,भजन प्रस्तुत किए संचालन नरेश कारिहा ने किया।

error: Content is protected !!