27 मई को हजरत मौला अली मुश्किल खुशाह का उर्स मनाया जायेगा

अजमेर, 25 मई। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में 21 रमजान बामुताबिक 27 मई को हजरत मौला अली मुश्किल खुशाह का उर्स मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन एस. एफ. हसन चिश्ती ने बताया कि सोमवार 27 मई की सुबहां 8.30 बजे दरगाह के आहता-ए-नूर में कुरआनख्वानी होगी, 9 बजे कुरआन के पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। पैगम्बर इस्लाम हजरत मोहम्मद की शान में नात शरीफ पढ़ी जायेगी। हजरत मौला अली व गरीब नवाज की शान में मनकबत के नजराने पेश किये जायेंगे। हजरत अली की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा। महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जायेगा। सलातो-सलाम पढ़ा जायेगा। बाद फातेहा के मुल्क की खुशहाली व मौजूदा जायरीनों के लिए दुआ की जायेगी। शादियाने (नक्कारे) बजाये जायेंगे व तोपों की सलामी दी जायेगी।

error: Content is protected !!