अजमेर 4 जून। संस्था प्रथम एक पहल के द्वारा अजमेर टैलेंट हंट का तीसरा ऑडिशन लक्षिता डांस ऐकेडमी वैशाली नगर पर संपन्न हुआ। लक्षिता डांस एकेडमी की डायरेक्टर मीनाक्षी मंगल ने बताया कि आज के ऑडिशन में 15 डांस 5 सिंगिंग और 2 मिमिक्री के प्रतिभागी ने भाग लिया तथा ऑडिशन मे जज के भूमिका में संस्था के कोरियोग्राफर अनुपम मिश्रा व अनामिका शर्मा उपस्थित थे।
संस्था अध्यक्ष ज्ञान सारस्वत ने बताया कि संस्था का मुख्य उदेद्ष्य प्रतिभागियो में छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना होता है, जिसके तहत ही संस्था के कोरियोग्राफर शहर के विभिन्न भागो मे जाकर निःशुल्क ओडिशन लेकर प्रतिभा को तलाश कर रहे है। कार्यक्रम का फाईनल रविवार 16 जून को अजमेर के जवाहर रंगमच पर होगा जिसमें बॉलीवुड कलाकार व टीवी कलाकार जावेद पठान ऐक्टर भाग लेगें।
कार्यक्रम मेनेजर हर्ष वर्मा ने बताया कि अजमेर टैलेंट हंट का अगला ऑडिशन 7 जून को ऑल इन वन योगा केंद्र हरिभाउ उपाध्याय नगर दाहर सेन स्मारक के पास लिया जाएगा।
ओडिशन का संचालन बंटी चौहान ने किया व मैनेजमेन्ट गुंजन यादव, खुशी शर्मा द्वारा किया गया।