ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

फ़िरोज़ खान
बारां 5 जून। बारां जिले के सीसवाली कस्बे सहित अंता, मांगरोल, छबड़ा, किशनगंज, शाहाबाद, छीपाबडौद, अटरू, में बुधवार को ईदुल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । ईदगाह कमेठी के सेकेट्री इनायत हुसैन ने बताया कि अंता रोड पर स्थित ईदगाह मस्जिद में शहर काजी इस्हाक मोहम्मद द्वारा 8.30 पर नमाज अदा करवाई गयी । काजी साहब का जुलूस सुबह 7.45 पर निजी आवास से शुरू होकर ईदगाह मस्जिद पहुंचा जहाँ कमेठी की और से सभी का इस्तकबाल किया । नमाज के बाद सभी ने देश मे अमन चैन की दुआ मांगी । खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के प्रतिनिधि बंटी शर्मा, जिला मंत्री लालचंद मीणा, जिला उपाध्यक्ष नरेश जैन, सुरेंद्र खण्डेलवाल, राजेन्द्र कलवार, पप्पू कहार, सत्यनारायण अग्रवाल, मोतीलाल खटीक, विनय जैन, किशन गौतम, रामेश्वर कहार, रेवड़ीलाल गोयल सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर काजी व सदर अब्दुल गफूर अंसारी की दस्तारबंदी कर स्वागत किया । नमाज के बाद सभी मुस्लिम समाज ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी । सुबह से मुस्लिम समाज के बुजुर्ग, युवा नए परिधान में नजर आए । वही ईदगाह मस्जिद में ईदगाह कमेठी के सदर अब्दुल गफूर अंसारी ने खिताब पेश किया । ईदगाह कमेठी की और से शहर काजी की दस्तारबंदी हाजी अब्दुल वहीद अंसारी के द्वारा करवाई गई । घरो पर ईद की मीठी सँवाईया खिलाकर मुँह मीठा करवाया गया ।

error: Content is protected !!