अजमेर 7 जून। इलेक्टि्रॉनिक्स और सूचना प्रौ़द्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित सी.एस.सी. व सांख्यिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 7 वीं आर्थिक गणना हेतु सूचना केन्द्र में आज शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि आर्थिक व सांख्यिकी विभाग की उपनिदेशक श्रीमती पुष्पा सिंह मेहरा मुख्य वक्ता व कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री उमेश विश्वकर्मा वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय सेम्पल सर्वे ओरगेनाईजेशन सी.एस.सी. जिला प्रबन्धक भवानी सिंह बुनकर के मार्गदर्शन में सी.एस.सी. वीएलई, एन्यूमेटर, सुपरवाईजर, व सैकेण्ड लेवल सुपरवाईजर को मोबाईल एप पर कार्य करने का प्रशिक्षण दिया और इसके मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया ।आर्थिक गणना प्रशिक्षण में प्रतिष्ठानों की गिनती आर्थिक गतिविधियाें में लगे व्यक्तियों के बारे मेें मूल्यवान जानकारी दी गई। साथ ही कार्यशाला में आर्थिक गणना की प्रमुख धारणाओं परिभाषाओं डीजिटल व मोबाईल एप्प के माध्यम से गणना का डाटा किस प्रकार से सही संग्रह करना है। इसकी प्रमुख जानकारी दी गई।
आर्थिक गणना से प्राप्त डाटा से देश की विभिन्न योजनायें विकास कार्यों जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का स्वरूप तैयार करने में किया जायेगा तथा देश के प्रत्येक ग्रामीण व शहरी क्षेतर्् की सरकारी योजनायें बनाई जायेगी। इसी प्रकार से ग्रामीण स्तर पर एक सुपर वाईजर, पाँच एन्यूमेटर, अद्र्ध शहरी में एक सुपरवाईजर, सात एन्यूमेटर व शहरी क्षेतर्् में एक सुपरवाईजर, दस एन्यूमेटर कार्य करेगें। इन्हीं के साथ द्वितीय लेवल पर सुपरवाईजर का कार्य सांख्यिकी, एनएसएसओ अन्य विभाग के कर्मचारी करेगेें। इससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। अजमेर जिले के समस्त वीएलई व सांख्यिकी विभाग और सुपरवाईजर द्वारा इस कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।