महिला महासमिति ने श्रुतपंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया

दिगम्बर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर की आगरा गेट इकाई द्वारा आज सोनी जी नसियां जी मे श्रुतमपंचमी महोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास व भक्तिभाव से मनाया गया सर्वप्रथम कलश स्थापना व दीप प्रज्जलवन सुधा देवी तिलोकचंद सोनी द्वारा किया गया
कार्यक्रम संयोजक व महिला संभाग मंत्री आशा पाटनी ने बताया कि इस दिन श्रुत (जिनवाणी) की पूजा की जाती है जब जैन धर्म का लोप होने लगा तब आचार्य धरसेनाचार्य ने अपने शिष्य पुष्पदंत, भूतबलि षट्खंडागम ग्रंथ को लिपिबध्द किया था अतः चतुर्विघ् संघ ने उत्सव के साथ ग्रंथ की पूजा की इस उपलक्ष में यह पर्व प्रतिवर्ष जेठ सुदी पंचमी को मनाया जाता है
आगरा गेट इकाई अध्यक्ष कम्मू चाँदवाड व मंत्री अंजु गोधा ने बताया कि अलसुबह प्राचीन शाश्त्रो को सर पर रखकर शोभायात्रा निकाली तत्पश्चात कम्मू जैन,पुष्पा जैन,सीमा जैन व सुलोचना पाटनी ने शास्त्रों को विराजमान किया
युवासंभाग अध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि समिति की सदस्य आशा गदिया द्वारा दी गई पूजन सामग्री से पचास से अधिक महिलाओ ने बहुत ही भक्तिभाव से श्रुत की पूजा की ।
इस अवसर पर जिनवाणी सजावो प्रतियोगिता कराई जिसका समिति परामर्शदाता रोशनी सोगानी ने प्रथम कांता कासलीवाल, द्वितीय मंजू गंगवाल एवम उर्मिला गंगवाल व तृतीय मधु जैन का चयन किया जिन्हें पुरस्कार प्रदाता श्रीमती मोहनी देवी मातुश्री सुनील कुमार,कमल गंगवाल व पंकज गंगवाल (मनोकामना ) द्वारा सम्मानित किया गया
अंत मे महिला संभाग अध्यक्ष शिखा बिलाला ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया
इस अवसर पर समिति संस्थापक सूर्यकांता जैन,महिला प्रकोष्ठ मंत्री नवल छाबड़ा,समिति कोषाध्यक्ष सुषमा पाटनी, सर्वोदय कॉलोनी इकाई अध्यक्ष इंद्रा कासलीवाल,सरावगी मोहल्ला इकाई अध्यक्ष मंजू गंगवाल,गोधा गवाड़ी इकाई अध्यक्ष अचला सिंघी,सोनी नगर इकाई मंत्री पिंकी बज, मधु काला,शशि बज, शशि गंगवाल,मंजू ठोलिया सरस्वति पाटनी सहित समिति व जैन समाज के अनेको धर्मावलंबी मौजूद रहे
कमल गंगवाल
9829007484

error: Content is protected !!