सातवां राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम को

अजमेर 14 जून – सातवां राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान 2019 शिव शांति संत आसूदाराम, आश्रम लखनऊ को 16 जून 2019 को सांय 6 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम महाराजा दाहरसेन स्मारक पर प्रदान किया जायेगा। सम्मान में रूपये 51000 के साथ स्मृति चिन्ह, शॉल, श्रीफल, दिये जायेगें।

सम्मानित होने वाली संस्था का परिचय व गतिविधियां
अमर शहीद संत कवंरराम साहिब के आर्शीवाद से दुनियाभर में शिव शांति संत आसूदाराम, आश्रम लखनऊ के माध्यम सनातन धर्म से जोडकर सभी को ज्ञान मार्ग पर साथ लेकर चलने का पवित्र कार्य किया जा रहा है। जीवन मूल्यों के संरक्षण के लिये नियमित दुनियाभर में स्थापित आश्रमों में सत्संग में संतो द्वारा मार्गदर्शन व आर्शीवाद दिये जाते है।
सिन्धु सभ्यता पर किये गये शोध कार्य के लिये विद्यार्थियों को सदैव प्रेरणा का कार्य किया जा रहा है जिसमें सिन्ध व हिन्द के साहित्यकारों का साहित्यिक सहयोग, लेखन कार्य में वरिष्ठ साहित्यकारों को जोडना एवं सिन्धी भाषा, सभ्यता व संस्कृति के सर्वंद्धन हेतु अनेकों किताबों का प्रकाशन करवाया गया है, जो एक मिसाल है। सिन्ध से आये विस्थापितों के परिवारों को सहयोग देना। विद्यालय, कॉलेज, धर्मशालायें, चिकित्सालय व प्रशासनिक सेवाओं के लिये प्रशिक्षण की भी सेवायें दी जा रही है।
इसके अलावा शिव शांति संत आसूदाराम, आश्रम लखनऊ के देशभर में आश्रमों में भी निरंतर अनेक सेवा कार्य, सभ्यता व संस्कृति का ज्ञान बढाने हेतु युवा पीढी में प्रेरणादायी कार्य किये जा रहे है जिसे देश दुनिया में बहुत अधिक प्रेरणादायी है।

पूर्व में दिये गये राष्ट्रीय सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन सम्मान
उल्लेखनीय है कि प्रथम सम्मान वर्ष 2013 में इण्डियन इंस्ट्यिूट ऑफ सिन्धोलॉजी, आदीपुर, गांधीधाम को एवं द्वितीय सम्मान वर्ष 2014 को शदाणी दरबार, रायपुर (छतीसगढ) के सन्त युधिष्ठरलाल जी को तृतीय सम्मान वर्ष 2015 में सीमा जन कल्याण समिति जोधपुर को चतुर्थ सम्मान प्रेम प्रकाश मण्डल अमरापुर दरबार, जयपुर को, वर्ष 2017 में पांचवा हरीसेवा रिलीजियस एवं चेरिटेबिल ट्रस्ट, भीलवाडा को व वर्ष 2018 में छठवां सुधार सभा, अजमेर को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रदान किया गया था।
कल 15 जून शनिवार को होने वाला कार्यक्रम
मोहन तुलस्यिाणी ने बताया कि सिन्धुपति महाराजा 1307वें बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर महाराजा दाहरसेन स्मारक पर सांय 6 बजे दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में हिंगलाज माता पूजन, महाराज दाहरसेन को श्रृद्धासुमन अर्पित किया जायेगा।
समन्वयक,
मो 9413135031

error: Content is protected !!