मंगलवार 18 जून को उप निदेशक, क्षेत्रीय कार्यालय, प्राविधिक शिक्षा अजमेर के क्षेत्राधिकार में संभाग स्तरीय राजस्थान आई टीआई स्किल ओलंपियाड चैलेंज राउंड- 2019 का आयोजन किया गया। इस ओलंपियाड प्रतियोगिता का शुभारंभ उप निदेशक (प्रशिक्षण) नरेश शर्मा द्वारा किया गया, यह ओलंपियाड आईटीआई पुरुष एवं आईटीआई महिला में आयोजित किया गया। आईटीआई महिला के प्रधानाचार्य राजकुमार ने बताया के संभाग के 4 जिलों नागौर, टोंक, भीलवाड़ा व अजमेर के कुल 41 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।आईटीआई पुरुष के उपाचार्य रामनिवास के अनुसार प्रत्येक व्यवसाय से कुल 3-3 अभ्यर्थियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया गया है। इस ओलंपियाड के अध्यक्ष व संचालक शैलेंद्र माथुर के अनुसार इलेक्ट्रिशियन फिटर, कोपा, वेल्डर एवं स्विंग टेक्नोलॉजी व्यवसाय के छात्र-छात्राओं ने कड़ी मेहनत के साथ इस ओलंपियाड में हिस्सा लिया है। इनमें प्रत्येक व्यवसाय के तीन -तीन छात्र छात्राओं को राज्य स्तर की प्रतियोगिता हेतु चुना गया है, यह प्रतियोगिता भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित की जानी प्रस्तावित है। भारतीय स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ अनुराग व डॉक्टर राजदीप द्वारा बतौर ऑब्जर्वर शिरकत की गई,उन्होंने व्यवस्थाओं की सराहना की। चयन कमेटी में निजी आई टी आई के प्रतिनिधि अंकुर माथुर एवं ओ पी इंदौरा का योगदान सराहनीय रहा। अंत में विजेता अभ्यार्थियों को एवं भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया, इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सह प्रभारी शीतल गोठवाल,समूह अनुदेशक शिरिष शर्मा,राजेश बंशीवाल, नरेंद्र सिंह रावत, राजेश उबाना, सुनिल कटियार, मयंक शर्मा, सुरेंद्र चौहान, शेर सिंह, सैयद आबिद अली,खुशबू शर्मा व जगदीश राजोरिया आदि का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम का संचालन समूह अनुदेशक नंदकिशोर शर्मा ने किया।