दो मंत्री विधानसभा में गहलोत के विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे

बीकानेर,19 जून। विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विभागों का बंटवारा दो मंत्रियों के बीच कर दिया गया है, जो इन विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे, प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगे। दोनों मंत्री अपने मूल विभाग का काम भी देखेंगे, साथ ही मुख्यमंत्री के विभागों का जिम्मा भी विधानसभा में संभालेंगे।
जिन मंत्रियों को विभाग दिए हैं, उनमें ऊर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला को कार्मिक, सामान्य प्रशासन, सामान्य प्रशासन एवं जल संसाधन का जिम्मा दिया गया है। वहीं स्वायत शासन ,नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल को वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति अन्वेषण ब्यूरो, गृह एवं न्याय, मुख्यमंत्री सहायता कोष व अन्य अवितरित विभागों का काम देखेंगे।
—–
संभागीय आयुक्त कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
बीकानेर,19 जून। संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना की अध्यक्षता में जिले की कानून-व्यवस्था,राज्य स्तरीय प्राथमिकताओं एवं विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11.00 बजे आयोजित होगी।
बैठक में जिलाधिकारी शामिल होंगे।
—–
लाईट्स साॅफ्टवेयर पर समीक्षा बैठक 24 जून को
बीकानेर,19 जून। न्याय विभाग के निर्देशानुसार 24 जून को लाईट्स साॅफ्टवेयर पर न्यायिक प्रकरणों के इन्द्राज/अपडेशन की मासिक समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे की जायेगी।

error: Content is protected !!