सामाजिक सेवा के क्षेत्र में पांच वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम

सामाजिक सेवा में कार्यरत डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा पांच वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में रविवार को “आगाज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में संस्था के सभी सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई | कार्यक्रम के मुख्या अतिथि श्री एन के उपाध्याय जी तथा मुख्या वक्ता श्री मयंक जी रहे | कार्यक्रम की शुरुवात दीप प्रज्वल्लन तथा राष्ट्र गीत वनडे मातरम से हुई | तत्पश्चात दिनकी मोटवानी द्वारा गणेश वंदना नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी गई | उसके बाद सस्था के अध्यक्ष द्वारा गाठ वर्ष के सभी कार्यों का ब्यौरा दिया गया | इसके बाद मुख्या अतिथि उपाध्याय जी द्वारा उद्बोधन दिया गया जिसमे उन्होंने स्वामी विवेकानंद का उदाहरण देते हुए सभी उपस्थित लोगों से स्वयं पर विश्वास करके आगे बढ़ते रहने तथा बिना थके परिश्रम करते रहने की सीख दी | साथ ही उन्होंने देश व संस्कृति को कैसे शिखर पर ले जाया जाये इस विषय पर भी मार्गदर्शन दिया | कार्यक्रम के मुख्या वक्ता श्री मयंक जी ने पर्यावरण जागरूकता के सम्बन्ध में सभी का मार्गदर्शन किया | उन्होंने भीलवाड़ा का उदाहरण देते हुए बताया की कैसे सही तरीके से वृक्षारोपण किया जाये तो भूगर्भ तक पहुंचे पानी का भी स्तर बढ़ाया जा सकता है | साथ ही उन्होंने युवाओं के लिए समाज सेवा का क्या अर्थ होना चाहिए इस विषय पर भी प्रकाश डाला | संस्था को शुभकामनाये देते हुए रेलवे में अधिकारी श्री भट्ट जी ने भी अपने भाव प्रकट किये |
कार्यक्रम में संस्था के सभी सहयोगियों का स्वागत संस्था की परंम्परानुसार पौधे देकर किये गया | संस्था द्वारा लोकसभा चुनाव में इलेक्शन अवेयरनेस के लिए किये गए नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले आर्यभट्ट कॉलेज के सभी विद्यार्थियों को भी सर्टिफिकेट व पौधे दे कर उनका स्वागत किये गया | अंत में संस्था के संस्थापक सदस्य ललित खत्री द्वारा सभी को कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया | तथा राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुए | कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव विकास पाठक द्वारा किया गया | कार्यक्रम में संस्था के सदस्य जगदीश बैरवा, राहुल जी, विकास ऊबना, सौरभ, प्राची, तनूजा, कविता के साथ संस्था के संरक्षक संगीता जी, मनोज जी, सस्था के सहयोगी दीपिका, हितेश मंगलानी, नितेश, अंकित रंगा तथा आर्यभट्ट कॉलेज के छात्र छात्रों ने उपस्थिति दर्ज करवाई |

error: Content is protected !!