बिठुर गांव में पकड़ी पानी की चोरी, दर्ज होगा मुकदमा

जिला कलक्टर के निर्देश पर नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी ने की कार्यवाही

मैन राइजिंग लाइन में 300 मीटर पाइप डालकर की जा रही थी चोरी

अजमेर, 24 जून। जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा के निर्देश पर जिलेभर में पानी की चोरी और अवैध रूप से की जा रही बोरिंग के खिलाफ जारी अभियान के तहत आज नसीराबाद के पास बिठुर गांव में बड़ी कार्यवाही की गई। नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में बिठुर गांव में बीसलपुर की मैन राइजिंग लाइन तोड़कर की जा रही चोरी पकड़ी गई। पानी चोरी करने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवायी जाएगी। नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश चावला ने बताया कि नसीराबाद उपखण्ड क्षेत्र में पानी चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उपखण्ड प्रशासन की टीम ने सोमवार को बिठुर गांव में अचानक छापा मार कर मैन राइजिंग लाइन में पानी की चोरी पकड़ी। यह चोरी राइजिंग लाइन से 300 मीटर तक पाइप डालकर की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि पानी चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पानी चोरों के खिलाफ यह तीसरा अभियान है। जब चोरी पकड़ी गई। अभियान लगातार जारी रहेगा।

गौरतलब है कि जिला कलक्टर श्री शर्मा ने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दे रखे है कि पानी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। मैन राइजिंग लाइन में सभी अवैध कनेक्शन काटे जाए। अन्तिम छोर तक पेयजल पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

error: Content is protected !!