सदस्यता अभियान में आई.टी. विभाग निभायेगा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – डाॅ. अरविन्द शर्मा

6 जुलाई से सदस्यता अभियान का शुभारम्भ
अजमेर। आईटी विभाग के संभागीय कार्यालय में शहर जिला भाजपा आईटी विभाग और देहात जिला आईटी विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का उद्देश्य 6 जुलाई से सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए तथा अजमेर जिले में सदस्यता को अधिकतम लक्ष्य तक ले जाने के लिए आईटी विभाग की भूमिका को लेकर मंडल संयोजक व विधानसभा प्रभारी को अपने दायित्वों के अनुसार अधिकतम समय पार्टी के लिए देकर कार्य को करके सफल बनाने का प्रयास करना।

भाजपा सदस्यता अभियान आई.टी. विभाग प्रदेश प्रमुख डाॅ. अरविन्द शर्मा ने बैठक में कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य है। 11 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई हैं। सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी सदस्यता अभियान में आई.टी. विभाग के साइबर योधा निभायेगा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें। सदस्यता अभियान की समयावधि दिनांक 06 जुलाई से 11 अगस्त 2019 तक चलेगा। सदस्यता आॅनलाईन / मोबाईल (8980808080 पर निःशुल्क मिस्डकाॅल द्वारा)/सदस्यता पत्रक‘‘ (जहां मोबाईल नेटवर्क नहीं हो वहां व्यक्तिगत रूप से भर कर) द्वारा प्राप्त की जा सकेगी। सक्रिय सदस्य बनने हेतु कार्यकर्ता को इस वर्ष कम से कम 25 सदस्य बनाने होगें। इस हेतु एक प्रपत्र भरना आवश्यक होगा जिसमें सदस्य बनने वाले व्यक्ति का नाम, मोबाईल नं., सदस्यता नम्बर, जो मोबाईल नं. 8980808080 को डायल करने के बाद सदस्य बनने वाले मोबाईल में जो नं. एस.एम.एस. में प्राप्त हुआ है, सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को भरना होगा साथ ही कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की सदस्यता अभियान में एक मुखी होकर बूथ बूथ पर जाकर हर वर्ग के व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है और सदस्यता अभियान को सफल बना कर राजस्थान को नंबर 1 पर लाना है

भाजपा जिला महामंत्री आनन्द सिंह राजावत ने बैठक में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में तीन चीजों का होना आवश्यक है समय, संयम व निरन्तर सम्पर्क व हमें पार्टी से जुड़ी हर सामान्य जानकारी व योजनाओं के बारे में पता होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने वन रेंक वन पेंशन, इनकम टेक्स में 5 लाख तक की छूट, सर्जिकल स्ट्राईक, आर्थिक आधार पर 10 प्रतिशत आरक्षण जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया जिसकी बदौलत ही आज वापस से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तथा आज केंद्र सरकार की विश्वव्यापी पहचान बनी।

इस बैठक में शहर जिला महामंत्री आनंद सिंह राजावत तथा सदस्यता अभियान आईटी विभाग प्रदेश प्रमुख डॉ अरविंद शर्मा और शहर जिला संयोजक आईटी विभाग हेमंत सुनारीवाल और देहात जिला संयोजक आईटी विभाग विजय खेमानी, देहात सहसंयोजक उदय सिंह शेखावत, विधानसभा प्रभारी महेन्द्र सिंह खंगारोत, डेटाबेस प्रभारी लोकेश शर्मा, प्रकाश रावत, विकास गिदवानी, जयकुमार तिवारी, चन्द्रकान्त बुन्देल, लोकेश कुमार, अमित चेनानी, जितेन्द्र सवासिया, बिसराज रावत, मुकेश रावत, अमित सिंह चैहान, राजेश कुमार, दुर्गेश प्रजापति, दिनेश चैहान, नोरतमल, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर डाॅ. अरविन्द शर्मा के भाजपा सदस्यता अभियान का आई.टी. प्रदेश प्रमुख बनने पर जिला शहर व देहात भाजपा आई.टी. विभाग द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।

error: Content is protected !!