स्मार्ट सिटी के कार्यों मैं भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग

अजमेर ! अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में दौरान किए गए निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है !
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि भारतीय तकनीकी मानक के अनुसार पत्थर की चुनाई की ऐतिहासिक एवं पुरातत्व महत्व की इमारतों पर रंग रोगन नहीं किया जाता है। परंतु भाजपा के कार्यकाल में गांधी भवन पर रंग रोगन कर. स्मार्ट सिटी के फंड का दुरुपयोग किया गया है !
शिष्ट मंडल ने स्मार्ट सिटी के कार्य के लिए एक आई ए एस अधिकारी नियुक्ति करने एवं सामाजिक और राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधियों को सदस्य मनोनीत करने की मांग की l
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक बिंदल सेवादल के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल आईटी सेल के अध्यक्ष कपिल सारस्वत सौरभ यादव सोनिया बिग्रेड के राजकुमार गर्ग राजेश पवार राजीव सिंह कच्छावा सुशीला गहलोत आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!