सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का 133वां जन्मोत्सव

अजमेर, वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में 5 दिवसीय सतगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का जन्मोत्सव दिनांक 04 जुलाई से 08 जुलाई, 2019 तक महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए आश्रम के स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री ने बताया कि 133वें जन्मोत्सव के अवसर पर पांचों दिन कार्यक्रम होंगे। जिसके अन्तर्गत दिनांक 04 जुलाई, गुरुवार प्रातः 7 से 8 बजे तक श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ का पाठ प्रारम्भ होगा। प्रातः 8 से 11 बजे तक
100 बच्चों का विद्वान पंडितों के द्वारा हवन करके वेद मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक यज्ञोपवित (जनेऊ) संत महात्माओं एवं गणमान्य व्यक्तियोँ की उपस्थिति में आश्रम की ओर से धारण करवाया जायेगा। सायंकाल 5 से 8.30 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा।
स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री के अनुसार दिनांक 5 जुलाई, शुक्रवार प्रातः 8 से 10ः30 बजे तक विश्व कल्याणार्थ बहुकुण्डात्मक विष्णु महायज्ञ प्रारम्भ होगा, जो 10ः30 बजे तक चलेगा तत्पश्चात् सत्संग होगा। सायं 4 बजे पूज्य लाल साईं की ज्योति प्रज्वलित कर बहिराणा साहिब का आयोजन भजन कीर्तन के साथ होगा इसके पश्चात 5.30 बजे श्री प्रेम प्रकाश मण्डल के महामण्डलेश्वर स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज व प्रेम प्रकाश आश्रम सूरत-अजमेर के महन्त स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री के सानिध्य में एक भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे, शहनाई व डाण्डिया, आकर्षक झांकियों, संत महात्माओं, गण मान्य व्यक्तियों व सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकाली जायेगी, यह शोभा यात्रा श्री प्रेम प्रकाश आश्रम से सी. आर अपार्टमेन्ट, अभियन्ता नगर, अरावली नगर, लायंस भवन से डेयरी बूथ होते हुए दूर संचार कॉलोनी, श्री राम विहार कॉलोनी, गांधी गृह, भोलेश्वर मन्दिर, जनता कॉलोनी, केशव उद्यान, केशव नगर, माकड़वाली रोड (बीकानेर स्वीट्स के सामने वाला रोड), रिलायंस फ्रेश, एस.बी.आई. इन टच, संतोषी माता मन्दिर, गुप्ता कार्नर मोड़, प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग, शहीद हेमू कालानी पार्क, पं. दीन दयाल उपाध्याय उद्यान, झूलेलाल मन्दिर, साध पुरस्नाराम दरबार, माधव नगर से आश्रम पर समाप्त होगी। शोभा यात्रा के साथ सूरत(गुजरात) की स्वामी टेऊँराम मण्डली श्री प्रताप राय के संयोजन में भजन कीर्तन, छेज आदि प्रस्तुत करेंगें। शोभा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार, पुष्प वर्षा, शीतल पेय, फल, मिठाई प्रसाद आदि के साथ स्वागत होगा।
06 जुलाई, शनिवार प्रातः 7.30 से 8.30 तक सामूहिक ध्यान, 8.30 से 11.30 बजे तक सत्संग व सायं 4.30 बजे से दिल्ली के मनोज रिया एण्ड पार्टी द्वारा भगवान की दिव्य झाँकियां कृष्ण रासलीला, श्री राम लीला, भगवान शिव की लीला आदि मनमोहक झाँकियों की प्रस्तुति दी जायेगी तत्पश्चात् संत महात्माओं द्वारा सत्संग, भजन-कीर्तन होगा । 7 जुलाई, रविवार को प्रातः 7.30 से 8.30 तक सामूहिक ध्यान व प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक सायं 4.30 से 8.30 बजे तक देश के विभिन्न स्थानों से पधारे हुए संत महात्माओं द्वारा सत्संग, भजन-कीर्तन होगा।
08 जुलाई, सोमवार को प्रातः 6 बजे गुरू महाराज की मूर्तियों की पूजा व 133 भोग के साथ 133 दीपों द्वारा महाआरती होगी । उसके बाद हवन व ध्वजावन्दन होगा। तत्पश्चात् सत्संग, श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ के पाठ का भोग एवं आम भण्डारा होगा। सायं 4.30 से 9.00 बजे तक संत महात्माओं के साथ स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज व स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री का सत्संग व पल्लव (अरदास) के साथ महोत्सव की समाप्ति होगी।

जयकिशन पारवानी (सेवादारी)
9413040144,
सुनील लालवानी (सेवादारी)
9352569956

error: Content is protected !!