आज भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण

इसलिए सूतक पर न करें विचार
=======================
आज यानी 2 जुलाई की आधी में रात लग रहा है सूर्य ग्रहण। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने की वजह से ग्रहण के सूतक का विचार यहां नहीं होगा। शास्त्रों में नियम है कि ग्रहण के सूतक का विचार उन्हीं स्थानों पर होता है जहां वह दृश्य होता है और जहां ग्रहण के दौरान सूर्य या चंद्रमा की रोशनी पड़ती है।

साल 2019 का दूसरा सूर्य ग्रहण आषाढ़ मास की अमावस्या तिथि को यानी 2 और 3 जुलाई की मध्यरात्रि में लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह खग्रास सूर्यग्रहण आधी रात में होने की वजह से भारत में दृश्य नहीं होगा। 2 जुलाई को न्यूजीलैंड तट से ग्रहण का आरंभ होगा। इस ग्रहण को ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली, कोलम्बिया, पेरू के अलावा प्रशान्त महासागर के क्षेत्र में भी देखा जा सकेगा। पारग्वे, उरुग्वे, इक्वाडोर में भी इस सूर्य ग्रहण को आंशिक रूप से लोग देख सकेंगे।

सूर्य ग्रहण का समय
===============
भारतीय समय के अनुसार ग्रहण का आरंभ रात 10 बजकर 25 मिनट पर हो सकता है। खग्रास आरंभ रात 11 बजकर 32 मिनट पर, ग्रहण का मध्य जिसे परमग्रास कहते हैं वह रात 12 बजकर 53 मिनट पर होगा। ग्रहण समाप्त यानी ग्रहण का मोक्ष 3 जुलाई को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगा। यानी यह ग्रहण करीब 4 घंटे का होगा।

ग्रहण का देश दुनिया पर प्रभाव
=====================
इस सूर्यग्रहण का सूतक दिन में 10 बजकर 25 मिनट पर आरंभ हो जाएगा लेकिन भारत में ग्रहण दृश्य नहीं होने की वजह से यहां ग्रहण के सूतक का विचार यहां नहीं होगा। शास्त्रों में कहा गया है कि जहां ग्रहण दिखाई देता है सिर्फ वहीं सूतक के नियमों का पालन करना चाहिये। सम्पूर्ण भारत में ग्रहण के दौरान सूर्य की रोशनी नहीं पड़ रही, इसलिए ग्रहण में सूतक नियमों का पालन अनिवार्य नहीं है।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9611312076, 7976009175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

error: Content is protected !!