दिल और दिमाग में संघर्ष से तनाव का होता है जन्म

अजमेर, 02 जुलाई। रेयान इन्टरनेशनल स्कूल में आयोजित हाटॅफुलनेस ध्यान सत्रों में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के सहायक प्रोफेसर डाॅ. विकास सक्सेना ने कहा कि दिल और दिमाग में संर्घष के फलस्वरूप तनाव की उत्पति होती है। इसे हाटॅफुलनेस पद्धति के माध्यम से दूर किया जा सकता है।
रेयान स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता आचार्य ने बताया कि हाटॅफुलनेस संस्थान के द्वारा विद्यालय के स्टाफ के लिए ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया। इनमें जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के सहायक प्रोफेसर डाॅ. विकास सक्सेना ने कहा कि ध्यान के माध्यम से व्यक्तित्व विकास के बारे में प्रायोगिक जानकारी प्रदान की गई। वर्तमान जीवन में व्यक्ति के लिए दिल और दिमाग में सन्तुलन बैठाना आवश्यक हो गया है। क्यों कि जब दो विरोधाभासी बल एक ही संरचना पर कार्यरत होने की स्थिति में तनाव की उत्पति होती है। यही परिस्थिति किसी विषय पर दिल और दिमाग के मध्य संघर्ष के कारण पैदा हो जाती है। दैनिक जीवन में इच्छाओं और आवश्यकताओं के बीच में भी अन्तर नहीं कर पाने के कारण तनाव पैदा होता है। इनके मध्य आपसी समन्वय स्थापित करके तनाव से बचा जा सकता है। ध्यान के द्वारा यह समन्वय आसानी से किया जा सकता है।
डाॅ. सक्सेना ने कहा कि सामान्य व्यक्ति का किसी वस्तु के साथ अहम जुड़ जाता है तो उसका प्रभाव हमारे दिल के भावनात्मक स्तर तक होता हैै। अहम को चोट लगने अथवा सन्तुष्ट होने पर उसकी छाप दिल पर बोझ के रूप में परिलक्षित होती है। चुंकि ये छापें सुक्ष्म स्तर पर बनती है इसलिए इन्हें हटाने के लिए भी सुक्ष्म स्तर पर ही प्रयास किया जाना चाहिए। ध्यान सत्रों में सुक्ष्म विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरान्त प्रतिभागियों को हल्कापन एवं ताजगी का अनुभव हुआ।
उन्होंने कहा कि प्रार्थना ईश्वर में लय होने का माध्यम होता है। प्रार्थना भय अथवा लालच के वशीभूत होकर करने पर इसका उपयुक्त परिणाम प्राप्त नहीं होता है। मानव में भय एवं लालच इच्छाओं की गुलामी के कारण उत्पन्न होते हैं। ईश्वर से मांगने और दुःख से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करना स्वार्थ का प्रतिनिधित्व होना है। प्रार्थना हमें श्रृद्धा और कृतज्ञता के भाव के साथ करनी चाहिए।
इस सत्रों में ब्राईटर माइन्ड की श्रीमती नेहा कपूर एवं अंकुर तिलक गहलोत ने भी सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!