अजमेर, 02 जुलाई। माकड़वाली स्थित स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल विद्यालय में मंगलवार को बालसभा में खसरा रूबेला टीकाकरण के सम्बन्ध में आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वर्तीका शर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के. सोनी ने बाल सभा के दौरान खसरा रूबेला रोग के प्रति जागरूक किया। इसके निराकरण कि लिए आगामी 22 जुलाई से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें 15 वर्ष तक के समस्त बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें मौसमी बिमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि बालसभा में अभिभावकों ने भी भाग लिया। इसमें भामाशाह श्री गिरधारी को सम्मानित किया गया। विद्यालय की सत्र 2018-19 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. ज्योत्सना रंगा, डाॅ. पुनीता, डाॅ. मुकेश, डाॅ. मोहित देवल, डाॅ. कुलदीप सिंह कविया एवं अभिभावक उपस्थित थे।