फ़िरोज़ खान
सीसवाली 7 जुलाई। हाड़ोती ब्लड डोनर सोसायटी के आह्वान पर सीसवाली कस्बे वासियों के सहयोग से रविवार को सुभाष माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । सोसायटी के सदस्य राधेश्याम नागर व दीपक सोनी ने बताया कि शिविर सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ हुआ । शिविर में 17 बसंत पूरे करने से पूर्व ही पहली बार फरदीन खान ने उप जिला कलक्टर आशीष कुमार व तहसीलदार गजानंद जांगिड़ की उपस्थिति में रक्तदान किया । वही रक्तदान शिविर में उत्कृष्ट सेवाओ के लिए आईएफडब्ल्यूजे बारां जिलाध्यक्ष फिरोज़ खान को सोसायटी की और उपजिला कलक्टर आशीष कुमार मांगरोल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । सोसायटी से जुड़े पवन महोबिया ने बताया कि यह हाड़ोती ब्लड डोनर सोसायटी का 67 वां कैंप सम्पन्न हुआ । उन्होंने बताया कि बारां व कोटा में रक्त की कमी को देखते हुए सोसायटी द्वारा अलग अलग स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाकर सहयोग किया जा रहा है । शिविर में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया । वही युवा आशीष नागर ने भी रक्तदान किया । वही शिविर में रक्तवीर मदनलाल बैरवा, राजेन्द्र सोनी, राजेन्द्र अरोड़ा, मदनलाल बैरवा को सम्मानित किया गया । शिविर में जन्नत मिस्त्री, बनवारी सोनी, अशोक शर्मा, चांदमल खींची, राकेश शर्मा, ओम नागर, साहिल, राजेन्द्र कहार आदि का सहयोग रहा ।