बूथ चलो अभियान का शुभारम्भ

ब्यावर, 12 जुलाई 2019
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के विशेष पर्व पर रामस्नेही सम्प्रदाय के सन्त परम पूज्य गोपालराम जी महाराज से आर्शीवाद लेकर ’’बूथ चलो’’ अभियान की शुरूआत करते हुए सदस्यता अभियान के अजमेर संभाग संयोजक व पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा ने सनातन धर्म गीता भवन के उपाध्यक्ष रमेश भराड़िया को सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर अजमेर देहात अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री सन्तोष जाग्रत, अनु. जाति मोर्चा ब्यावर मण्डल अध्यक्ष रवि चैहान, गीता भवन के अध्यक्ष सुरेश काकाणी, सचिव डाॅ. एल.एन. बल्दुआ, राकेश नरुका, सुरेश व्यास, सत्यस्वरूप शर्मा, देवकीनन्दन शर्मा, रणवीर चैहान, राजेन्द्र गर्ग, यज्ञेश शर्मा, जितेन्द्र सोनी, रामाकिशन शर्मा, राकेश सांखला, त्रिलोक क्षोत्रिय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक देवी शंकर भूतड़ा ने कहा कि सन्तों का चातुर्मास भी पर्व है, भाजपा भी सदस्यता अभियान को पर्व के रूप में हर वर्ग को जोड़ने हेतु सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी, सदस्यता अभियान चला रहा है। इस हेतु 12 से 14 जुलाई तक विशेष अभियान ’’बूथ चलो’’ के तहत आज सन्त परम पूज्य गोपालराम जी महाराज का आर्शीवाद लेकर बूथ से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होने सभी से आग्रह किया की भाजपा से जुड़कर देश के प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करने में सहयोग करें।
सन्तोष जाग्रत
जिला महामंत्री
अनु.जाति.मोर्चा अजमेर देहात

error: Content is protected !!