देवनानी ने खोड़ा गणेश मण्डल में की सदस्यता

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 13 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के बूथ सदस्यता अभियान के अन्तर्गत प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विधायक अजमेर उत्तर व पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने पुष्कर विधान सभा क्षेत्र के गांव बड़गांव में घर-घर सम्पर्क कर ग्रामवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भाजपा अजमेर देहात के सदस्यता संयोजक व ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा ने बताया कि पुष्कर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के खोड़ा गणेश मण्डल के गांव बड़गांव में बूथ संख्या 234 व 235 पर आज विधायक देवनानी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों से सम्पर्क कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

विधायक देवनानी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्हें जयपुर, अजमेर देहात व जोधपुर में सदस्यता अभियान के क्रम में प्रवास करके अभियान को गति प्रदान करने के मिले निर्देशानुसार आज बड़गांव क्षेत्र में सदस्यता की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्रवासियों में भाजपा की सदस्यता को लेकर भारी उत्साह का वातावरण है साथ ही महिलाएं भी भाजपा की सदस्यता के लिए आतुर नजर आई।
देवनानी ने कहा कि भाजपा अपने सदस्यता अभियान के माध्यम से सज्जन शक्ति का सृजन कर रही है। भाजपा द्वारा अपने परिवार में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस दौरान देवनानी के साथ भाजपा अजमेर देहात के सदस्यता संयोजक ओमप्रकाश भडाणा, श्रीनगर प्रधान सुनीता रावत, देहात महासचिव नरेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा से मालती रावत, किशन सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता थे।
ओमप्रकाश भडाणा
सदस्यता संयोजक भाजपा अजमेर देहात

error: Content is protected !!