गुरु पूर्णिमा एवं चंद्र ग्रहण पर गौ माता को हरा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की और से चलायी जा रही मुहीम गौ सारथी में आज गुरु पूर्णिमा एवं चंद्र ग्रहण के अवसर परपंचशील स्थित नगर निगम अजमेर द्वारा संचालित गौशाला कानजी हाउस मे रहने वाली गौ माता को हरा चारा खिलाया। संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की संस्था की और से प्रत्येक सप्ताह कम से कम 2 ट्रॉली चारा गौ माता को खिलाया जा रहा है। साथ ही शिवरात्रि से शुरू हुई जन सहयोग की इस मुहीम में आज तक लगभग 55 ट्रॉली हरा चारा गौमाता को खिलाया जा चूका है और प्रत्येक ट्रॉली की प्रविष्टि गौ सारथी मुहीम के संयोजक नौरत बंसल द्वारा कांजी हाउस के रजिस्टर में करी जाती है। संस्था द्वारा इस मुहीम में लोगों को उनके जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पूर्वजों की पुण्यतिथि पर भी गौ माता को हरा चारा खिलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज चारा खिलने वालों में नोरत बंसल, देवेंद्र गुप्ता, विनोद गोयल, शिव शंकर अग्रवाल, पियूष चांदावत, जय गोयल, राहुल गोयल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!