सदस्यता अभियान की प्रगति को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसीग

आज दिनांक 26.07.2019 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेष राजस्थान द्वारा वर्तमान में पार्टी के सदस्यता अभियान की सभी जिले में चल रहे कार्य की समीक्षा विडियो कान्फ्रेन्सीग के द्वारा की गई। इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर संगठन द्वारा भी विडियो कान्फ्रेन्सीग में सहभागिता ली गई।
विडियो कान्फ्रेन्सीग में प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सतीश पूनिया ने शहर जिले में चल रहे सदस्यता अभियान का वृत लिया एवं सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए विभिन्न मोर्चाे की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया एवं विस्तारकों द्वारा किये जा रहे प्रयास को गति प्रदान करने के निर्देश प्रदान किये। शहर जिला अजमेर के सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेडा ने बताया कि सदस्यता अभियान बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर संपादित किया जा रहा है व अभियान को गति प्रदान करने हेतु आगामी दिनो में मोर्चा द्वारा शिविर लगाने की जानकारी प्रदेश पदाधिकारियों को दी। वीडियो कान्फ्रेन्सीग में शहर जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेडा, सदस्यता अभियान संयोजक घीसू गढवाल, सहसंयोजक रमेश सोनी, जिला महामंत्री आनन्द सिंह राजावत, सदस्यता अभियान आई.टी. विभाग प्रदेश संयोजक डाॅ. अरविन्द शर्मा, जिला संयोजक आई.टी. हेमन्त सुनारिवाल, देहात संयोजक विजय खेमानी, डेटाबेस प्रभारी लोकेश शर्मा, भरत आसनानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!