अजमेर मंडल के अन्तर्गत रेलवे सुरक्षा बल, फालना द्वारा 15108/- रु कीमत की 36 अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद कर 2 आरोपियों को पकड़ा गया है |
दिनांक 25.07.2019 को निरीक्षक उदयसिंह हमराह, उपनिरीक्षक प्रहलाद शर्मा एवं हैड कांस्टेबल सत्यनारायण को साथ लेकर रात्री गश्त के दौरान चारभुजा होटल एवं रेलवे पार्किंग के बीच आम गली सडक पर निगरानी करते समय दो व्यक्तियों को भारी ट्रोली बैग के साथ नजर आने पर, शक के आधार पर रोका तथा स्वतंत्र गवाहों के समक्ष रोके गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम पता क्रमशः 1. गजराज सिंह रानावत पुत्र श्री रामकुमार सिंह, उम्र 24 वर्ष, जाति राजपूत, निवासी खिमाडा, थाना सांडेराव, तहसील सुमेरपुर, जिला पाली (राज.) 2. शाहरुख खान पुत्र श्री जमालुद्दीन, जाति मुसलमान, निवासी कोशेलाव, थाना तखतगढ, जिला पाली (राज.) बताया तथा रुबरु गवाहों के सामने गजराज सिंह को बैग चैक करने पर अंग्रेजी शराब मैकडोवल न. 01 की 18 बोतलें मिली तथा दूसरे व्यक्ति शाहरुखखान के बैग से अंग्रेजी शराब मैकडोवल न. 01 की 06 व ऑफिसर्स चॉइस की 12 बोतलें कुल कीमत मैकडोवल न.-01 की 24 X रु 455 = रु 10920 व ऑफिसर्स चॉइस की 12 X रु 349= रु 4188 कुल 36 बोतल अग्रेजी शराब कीमत रुपये 15108/- (एमआरपी) बरामद की आवश्यक कार्यवाही कर जब्त किया गया| पकडे गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करने पर कोई वैधानिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत नही किया और ना ही भविष्य में प्रस्तुत करना बताया जिस पर प्रहराधिकारी, आबकारी निरोधक दल, बाली जिला पाली (राज.) को सूचित कर बरामद शराब की बोतल एवं दोनो आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु सुपूर्द किया गया। उक्त प्रकरण में आबकारी विभाग, बाली जिला पाली (राज.) द्वारा अपराध संख्या 15/2019 अधीन धारा 19, 54 आरई एक्ट 1950 दिनांक 25.07.2019 दर्ज किया है।
वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर