संभागीय आयुक्त ने दिए निर्देश, स्कूलों में शुरू होगी जागरुकता
अभिभवकों से भी की जाएगी अपील
अजमेर, 26 जुलाई। संभागीय आयुक्त श्री एल एन मीना ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रार्थना सभा में बच्चों को बारिश के मौसम में तालाब,नदी, नाड़ी या पोखर आदि से दूर रहने के लिए समझाया जाए। इसके लिए अभिभावकों से भी अपील की जाए।
संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में श्री मीना ने कहा कि बारिश के मौसम में जलत्रोत में खतरा बढ़ जाता है। इस दौरान अनहोनी की आशंका बढ़ जाती है। इसके लिए प्रार्थना सभा मे बच्चों को जागरूक कर समझाया जाए। स्कूल स्तर से अभिभावकों को भी पत्र लिख कर जागरूक किया जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को भी बरसात के मौसम में करंट आने की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए।
20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक 29 को
अजमेर, 26 जुलाई। 20 सूत्री कार्यक्रम की द्वितीय स्तर समिति की बैठक जिला कलक्टर श्री विश्व मोहन शर्मा की अध्यक्षता में 29 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी मुख्य आयोजना अधिकारी ने दी।