भाजपा को सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी बनाने में जुटे कार्यकर्ता

अजमेर, 9 अगस्त। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा के कथन को चरितार्थ करने के लिए हर वर्ग व हर घर पर सम्पर्क कर अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएं।
विधायक देवनानी ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ आज वार्ड संख्या 48, 5 व 4 के क्षेत्र दाता नगर, नागफनी, शिवशक्ति कॉलोनी, शिवनगर, फॉयसागर रोड़ आदि स्थानों पर सम्पर्क कर क्षेत्रवासियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
देवनानी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आमजन भी भाजपा के इस संगठन पर्व में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे है। भाजपा की रीति नीति के प्रति आमजन की भावनाएं अब सदस्यता में तब्दील हो रही है।
इस दौरान उनके साथ राजेश शर्मा, सरोज चैधरी, सीमा गोस्वामी , सुलोचना शुक्ला, अजय वर्मा, सीताराम शर्मा, विनीता जेमन, बद्री शर्मा, नितराज, मनोज, सुरेश नवाल, लक्ष्मी यादव, आशीष शर्मा, रघुनाथ सिंह, विजयलक्ष्मी विजय, सुल्तान सिंह, भरत असनानी आदि भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।

error: Content is protected !!