झूलेलाल चालीहो समापन : अनासागर जेटी पर होगा कार्यक्रम

अजमेर-23 अगस्त। सामाजिक संस्था सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के सहयोग से चल रहे ईष्टदेव झूलेलाल चालीहा कि 16 जुलाई से निरंतर अलग काॅलोनी व मन्दिरों में सेवा की जा रही है और 25 अगस्त को समापन अवसर पर भजन व संगीत का कार्यक्रम मशहूर कलाकार घनश्याम भगत, लाल खूबचंदाणी, प्रकाश मोटवाणी, ललित भगत, श्रीमति लता ठारवाणी, सुश्री सोनिया पंजवाणी के साथ बंटी एण्ड पार्टी की ओर से नृत्य प्रस्तुत किये जायेगें।
पूज्य झूलेलाल चालीहो की पंच महाज्योति संत महात्माओं की ओर से प्रज्जवलित की जायेगी जिसमें महंत स्वरूपदास उदासीन, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, महंत, हनुमान उदासीन, श्री शंातेश्वर उदासीन आश्रम, तीर्थराज पुष्कर स्वामी ईसरदास, तुलसी धाम, स्वामी आत्मदास जी, निर्मलधाम, दादा नारायणदाजी, प्रेम प्रकाश आश्रम, भाई फतनदास जी, जतोई दरबार, सांई अर्जुनराम, श्री विश्वधाम दरबार, सांई अशोक कुमार बाबा खेमनाथ दरबार, सांई राधूराम जी, सांई हाथीराम दरबार, श्री महेश तेजवाणी, सांई बाबा मन्दिर, भगत लालचन्द सांई मेठाराम दरबार, डाॅ. प्रीतम चांडवाणी, सांई पुरसनाराम दरबार आर्शीवाद देगें।
अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी ने बताया कि नसरपुर झूलेलाल मन्दिर, इच्छापूर्ण झूलेलाल, झूलेलाल मन्दिर वैशाली नगर, सिन्धु भवन पंचशील नगर मन्दिर, झूलेलाल मन्दिर, नाका मदार झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, साओ बहिराणो झूलेलाल मन्दिर, पूज्य उद्ेरोलाल मन्दिर, झूलेलाल मन्दिर यूआईटी काॅलोनी माकडवाली रोड, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी के मन्दिरों से बहिराणा सजाकर सम्मिलित होगें।
समापान 25 अगस्त में सम्मिलित होने के लिये समिति के कार्यकर्ताओं ने अलग अलग मन्दिउरों भगवान साधवाणी, हरकिशन टेकचंदाणी, अजीत पमनाणी, नरेन्द्र बसराणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, दिलीप बूलचंदाणी, महेश टेकचंदाणी, किशन केवलाणी, महेश ईसराणी गोविन्द पारवाणी, घनश्याम चंदनाणी, बाली फेरवाणी, मोती टिलवाणी द्वारा अलग अलग मन्दिरों व दरबारों में सम्पर्क कर निमंत्रित किया गया।
पण्डित रमेश शर्मा ने बताया उत्सव में छेज, नृत्य, दीपदान महाआरती के साथ आम भण्डारे का भी आयोजन किया गया है।
(जयकिशन लख्याणी)
अध्यक्ष,
9829079429

error: Content is protected !!