18 महिलाओं को जरूरी घरेलू सामग्री प्रदान की

आज दिनांक 06 सितम्बर 2019 – सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति मंच अजमेर की जिलाध्यक्ष सुनिता चौहान के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम तथा बाल व महिला विकास विभाग अजमेर की उप निदेषक श्रीमती अनुपमा टेलर के मुख्य आतिथ्य में ऐसी गर्भवती, जरूरतमंद महिलाओं को अर्जुनलाल सेठी कॉलोनी स्थित समुदाय भवन पर करीब 18 महिलाओं को एकत्रित कर अति आवष्यक सामग्री प्रदान कर उनके जच्चा व बच्चा सुरक्षित व स्वस्थ रहे, इसकी कामना की।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान ने बताया कि भारत की प्रथम महिला षिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के आदर्षो पर चलते हुए उनके मार्गदर्षन अनुसार जागृति मंच ने अजमेर शहर की विभिन्न ऐसी अभाव अभियोग में रह रही जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं का चयन कर आज आवष्यक सामग्री जिसमे जच्चे व मॉं के कपड़े, साड़िया, घी, तेल, ड्रायफ्रुट, अजावन, गुड, शक्कर, फल फ्रुट, नेपकीन, डायपर आदि सामान सहसम्मान उनको प्रदान कर प्रसव से पूर्व व प्रसव के बाद रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया व जच्चे बच्चे के स्वस्थ्य रहने की कामना की गई।
इस अवसर पर अनुपमा टेलर ने सर्वपर्थम सावित्री बाई फुले की पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि यह एक ऐसी संस्था है जिसने जच्चे बच्चे के सुरक्षित के लिए सौचा और उनकी जरूरत का हर संभव वस्तुऐ उपलब्ध कराई। शहर में ऐसी संस्थाओं को आगे आना चाहिये जिससे जरूरतमंद को सहायता प्रदान हो सके। मंच का संचालन ममता चौहान ने किया।
सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय जागृति संस्थापन की पदाधिकारियों द्वारा जच्चा बच्चे को दी जाने वाली शुद्ध खाद्य सामग्री देने वाली महिलाओं में डॉ. अनुपमा टेलर, जिलाध्यक्ष सुनीताचौहान, रेनू चौहान, सुमन भाटी, मधु चौहान, गायत्री सॉखला, उर्मिला सैनी, राजकुमार टॉंक, बबीता मौर्या, सुषीला चौहान, आषा सॉंखला, सरीता चौहान, रेखा गहलोत, रामकन्या गहलोत, नीतू गहलोत, पार्षद बीना टॉंक, विजय लक्ष्मी सिसोदिया, नीता पंवार, ईन्दु अजमेरा व सामा चौहान सहित काफी संख्या में महिलाऐं उपस्थित रही।

error: Content is protected !!