देवनानी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

अजमेर, 11 सितम्बर। विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को राजभवन में राजस्थान के नव नियुक्त राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात की। देवनानी ने राज्यपाल महोदय को अजमेर के महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में पिछले 11 माह से कुलपति नहीं होने से उत्पन्न हालातों व प्रभावित हो रहे शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्या के बारे में बताया तथा यहां के कुलपति के कार्य करने पर न्यायालय की रोक प्रभावी रहने तक किसी अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति को यहां का अतिरिक्त चार्ज दिलाये जाने का आग्रह किया। राज्यपाल महोदय ने आश्वस्त किया कि इस सम्बंध में जल्द ही कोई समाधान निकाला जाएगा।
देवनानी ने राज्यपाल महोदय से अजमेर के विश्वविद्यालय के साथ ही प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा व स्कूल शिक्षा के सम्बंध में भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने गत भाजपा सरकार द्वारा किये गये नवाचारों तथा प्रदेश की स्कूल शिक्षा के विस्तार, गुणात्मक सुधार व सुदृढीकरण के लिए किये गये कार्यो की जानकारी भी राज्यपाल महोदय को दी। देवनानी ने राज्यपाल महोदय को अजमेर आने के लिए भी आमंत्रित किया।

error: Content is protected !!