भाजपा संगठन चुनाव पर कार्यशाला संपन्न

अजमेर 16 सितंबर । आज भाजपा शहर जिला के संगठन चुनाव की तैयारियों के क्रम में स्वामी कॉन्पलेक्स में एक कार्यशाला आयोजित की गई । जहां बैठक में जिला पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष ,मोर्चा के अध्यक्ष ,सदस्यता अभियान के प्रभारी ,सह प्रभारी ,पूर्व सांसद व पूर्व विधायक वर्तमान विधायक उपस्थित बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और तय समय पर हमारी पार्टी में संगठनात्मक चुनाव होते हैं अतः शीघ्र ही नए चुनाव होंगे इन संगठनात्मक चुनाव पर प्रदेश महामंत्री ने बैठक का मार्गदर्शन किया।
अजमेर संगठन चुनाव के सह प्रभारी व पूर्व मंत्री श्री राम कुमार मीणा ने सभी कार्यकर्ताओं से इस चुनाव में सामंजस्य स्थापित कर सहयोगी की अपील की उन्होंने सदस्यता अभियान पर मतदाता सूचियां बनाने के निर्देश दिए।
अजमेर शहर संगठन प्रभारी वह पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे संगठन के काम के लिए सदैव उपलब्ध रहेंगे और कार्यकर्ताओं से उन्होंने समर्पित भाव से काम करने की अपील की।
बैठक के आरंभ में जिला अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है जहां किसी भी प्रकार का परिवारवाद नहीं है यहां एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक जा सकता है।

मंडल स्तर पर चुनाव प्रभारी नियुक्त
बजरंग मंडल
सुभाष वर्मा, महेश लोंगानी
पृथ्वीराज मंडल
राजेश घाटे ,जोगेंद्र सिंह ठाकुर
दाहरसेन मंडल
महेंद्र पाटनी, तिलक रावत
झलकारी बाई मंडल
कंवल प्रकाश किशनानी ,चेतन गोयर
आर्य मंडल
भगवान शर्मा ,संजय खंडेलवाल
आदर्श मंडल
राधेश्याम पोरवाल, रविंद्र जसोरिया
को जिम्मेदारी दी गई है।

बैठक का संचालन महामंत्री आनंद सिंह राजावात ने किया आज की बैठक में पूर्व सांसद रासा सिंह रावत , पूर्व विधायक श्री किशन सोनगरा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी, महामंत्री रमेश सोनी , जयकिशन पारवानी, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा ,सोहन शर्मा, मुकेश खींची , विकास सोनगरा ,रविंद्र जसोरिया ,प्रचार मंत्री संदीप गोयल, राजेश घाटे ,महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गोस्वामी ,युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक सिंह, तिलक सिंह रावत, घीसू लाल गढ़वाल ,विजय दिवाकर, रमेश चंद शर्मा ,अशोक राठी, प्रेमलता पुगलिया ,उषा किरण जोशी , दीपक शर्मा ,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्लास्टिक मुकत भारत का दिया सन्देश
कार्यक्रम के पश्चात इंडिया मोटर चौराहे पर प्रदेश महामंत्री श्री भजनलाल शर्मा , विधायक वासुदेव देवनानी और जिलाध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को कपडे के बैग बाते और प्लास्टिक का उपयोग ना करने का आह्वान किया।

सेवा सप्ताह अंतर्गत को खिलाया चारा
महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा गोस्वामी के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मान नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है इसके अन्तर्गत आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सीता गौशाला में जा कर गऊ माता की पूजा कर उनको गुड़ व चारा खिलाया गया।इस कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष श्री शिवशंकर हेड़ा जी,दक्षिण की विधायिका श्रीमति अनीता भदेल,उत्तर के विधायक श्री मान वासुदेव देवनानी ,महिला मोर्चा की विजयलक्ष्मी ,सावित्री शर्मा,सरोज भाटी,कृष्णा मंघानी,काजल जेठवानी,लक्ष्मी यादव,सरोज कंवर,सुलोचना शुक्ला व विमल नागरानी आदि उपस्तिथ रही।

सेवा सप्ताह अंतर्गत स्वच्छता अभियान 17 सितम्बर को
सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा द्वारा 17 सितम्बर को गांधी भवन चौराहे पर स्वच्छता का सन्देश देते हुए प्रातः 8 बजे सफाई अभियान किया जायेगा साथ ही युवा मोर्चा द्वारा जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के ह्रदय रोग विभाग में प्लास्टिक छोड़ने और स्वच्छता का सन्देश देते हुए प्रातः 9 बजे अभियान चलाया जायेगा

संदीप गोयल
प्रचार मंत्री
9352004484

error: Content is protected !!