सुरेश जैन की आंखों से देखेंगे दुनिया

परिवार ने मरणोपरान्त दान की आंखे
अजमेर, 16 सितम्बर। पुष्कर रोड महावीर कॉलोनी निवासी एवं जैन समाज के प्रतिष्ठित श्रावक सुरेश जैन का निधन तो हो गया लेकिन वे दुनिया से विदा लेते लेते अपनी आंखे दान कर गए। इनकी आंखे राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय स्थित आई बैंक को उपलब्ध करा दी गई है।
जैन समाज के स्वर्गीय मांगीलाल जी जैन के छोटे पुत्र सुरेश जैन का रविवार को प्रातः निधन हो गया था। उनके निधन के साथ ही परिवार ने यह निर्णय लिया कि स्वर्गीय सुरेश की आंखे दान की जाए। निधन के साथ ही जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय को सूचित किया गया। चिकित्सालय की टीम ने जांच के उपरान्त जैन परिवार का यह दान स्वीकार किया। उनकी आंखों से नेत्रहीन लोगों को रोशनी मिलेगी। समाज के विभिन्न वर्गों ने जैन समाज के इस दान की प्रशंसा की है।

error: Content is protected !!