फल्गु नदी के तट पर किया तर्पण

अजमेर, 24 सितंबर। पूर्वजों को मोक्ष दिलाने के लिए भक्तों ने पितृपक्ष में पिण्ड दान व तर्पण किया। बिहार-झारखंड यात्रा के दौरान मोक्षनगरी गयाजी में फल्गु नदी के तट पर भगवान विष्णुपद मंदिर में तर्पण किया गया। यात्रा संयोजक सुमित सारस्वत ने बताया कि पं. रविशंकर शास्त्री व पं. ज्योतिस्वरूप शर्मा ने विधि-विधान से भक्तों को तर्पण पूजा करवाई। भक्तों ने फल्गु नदी व सीता कुंड में डुबकी लगाकर देह को पवित्र किया। मान्यता है कि गयाजी तीर्थ स्थान पर श्राद्ध पक्ष में तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां पूजा करने से सात पीढ़ी के पूर्वजों को मोक्ष मिलता है। पौराणिक काल में भगवान राम और सीता ने राजा दशरथ की आत्म शांति के लिए गयाजी में ही पिंडदान किया था। पूजा में राधेलाल गोयल, चेतन गर्ग, कांतिलाल डाणी, सुमित सारस्वत, विनोद जैन, केदार, शांति शर्मा, सुमन बंसल, कांता अग्रवाल, प्रेम गर्ग, विष्णु गोयल, सुभाष परिहार, किशन साहू, मनीष शर्मा, एनके अग्रवाल, राजकुमार बंसल, रामरतन प्रजापति सहित अजमेर के कई महिला-पुरूष भक्तों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!