महान कवि चंद्रवरदाई की जयंती समारोह पूर्वक मनाई

अजमेर! चार बांस चौबीस गज
अंगुल अष्ट प्रमाण
ता ऊपर सुल्तान है
मत चुके चौहान
अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सिपहसालार शूरवीर एवं महान कवि चंद्रवरदाई की जयंती आज पुष्कर रोड नौसर स्थित चंद्रवरदाई साहित्य समिति में समारोह पूर्वक मनाई गईं।
चंद्रवरदाई जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथियों नागरिकों ने महान कवि चंद्रवरदाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में चंद्रवरदाई के जीवन पर व्याख्यान कविता पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया !
चंद्रवरदाई जयंती के अवसर पर आयोजित पोस्टर निबंध, चित्रकला, काव्य पाठ, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बलराम शर्मा विष्णु माथुर महासचिव शिव कुमार बंसल एवं गोविंद बंजारा ने अतिथि की हैसियत से शिरकत की।
इस अवसर पर साहित्य समिति के सचिव प्रेम कुमार राव बृजेश गौड़ राज कुमार वर्मा रामप्रकाश सक्सेना प्रेम शर्मा बाल किशन सोलंकी कुलदीप खन्ना ब्रजमोहन घर मुकेश गौड रवि जी आदि उपस्थित थे ।
महान कवि एवं शूरवीर चंद्रवरदाई जयंती के अवसर पर चंद्रवरदाई साहित्य समिति परिसर में पूर्वांचल जन चेतना समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

error: Content is protected !!