महात्मा गांधी अतीक नहीं भविष्य है -बंसल

अजमेर ! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अतीत नहीं भविष्य है और हमें महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चल कर देश का नव निर्माण करना चाहिए !
राष्ट्रीय सचिव बंसल अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150 जयंती के अवसर पर आयोजित सप्ताह के समापन अवसर पर अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एक सभा को संबोधित कर रहे थे !
उन्होंने कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक है और भविष्य की पीढ़ी के लिए शाश्वत सत्य है।
राष्ट्रीय सचिव बंसल ने कहा कि आज देश में राष्ट्रवाद के नाम भय का माहौल बनाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है और देश में बेरोजगारी बढ़ रही है ! कुछ लोगों द्वारा गोडसे का महिमामंडन कर रहे हैं जो कि अनुचित है !
सभा के विशिष्ट अतिथि खनिज ,गोपालन मंत्री एवं अजमेर के प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन भया ने कहा कि हमें व्यक्तित्व विकास एवं सुसंस्कृत होने के लिए गांधीवादी सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज हमें गर्व है कि दुनिया में गांधीवादी सिद्धांतों को मान सम्मान मिला है और दुनिया में भारत को गांधी का देश माना जाता है !
सभा की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह गांधीवादी सिद्धांतों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं।
सभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ललित भाटी सचिव महेंद्र सिंह रलावता अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ पूर्व विधायक श्री गोपाल बाहेती पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल हेमंत भाटी डॉ सुरेश गर्ग शहर उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव कुलदीप कपूर महासचिव शिव कुमार बंसल महेश चौहान अशोक बिंदल वैभव जैन ललित भटनागर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सब्बा खान ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कोमल राकेश सांखला राजकुमार तुलसियानी इमरान सिद्दीकी दिनेश सहारा देशराज मेहरा लक्ष्मी बुंदेल रेणु मेघवंशी मंजू बलाई रागिनी चतुर्वेदी कपिल सारस्वत राकेश धाबाई गजेंद्र वोहरा नितिन जैन कपिल विजयवर्गीय चंदन सिंह द्रोपती कोली दिनेश के शर्मा आदि मौजूद थे !कार्यक्रम का संचालन विपिन बेसिल ने किया।
सभा के बाद सभी कांग्रेसी कांग्रेस कार्यालय से गांधी भवन तक अहिंसा पदयात्रा में शामिल हुए गांधी भवन पर महात्मा गांधी का राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल प्रमोद जैन भाया विजय जैन के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गांधी गांधी पर झंडारोहण का आयोजन एवं राष्ट्रगान का आयोजन किया गया!

error: Content is protected !!