14 अक्टूबर को सांसद भागीरथ चैधरी की अजमेर उत्तर में गांधी संकल्प यात्रा

अजमेर, 12 अक्टूबर। अजमेर सांसद भागीरथ चैधरी आगामी 14 अक्टूबर को अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में गांधी संकल्प पद यात्रा पर निकलेंगे। यात्रा समन्वयक विधायक वासुदेव देवनानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर महात्मा गांधी जी की 150वीं जयन्ति पर 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य प्रत्येक भाजपा सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में 150 किमी. पद यात्रा कर रहे है।
देवनानी ने बताया कि सासंद भागीरथ चैधरी उनके विधान क्षेत्र अजमेर उत्तर में दो चरणों में 14 व 20 अक्टूबर को पद यात्रा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की पदयात्रा 14 अक्टूबर सोमवार को अपराह्न 3 बजे स्टेशन रोड़ पर क्लाक टाॅवर के पास स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्जवलन कर प्रारम्भ होगी। यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत सफाई भी की जाएगी।
पदयात्रा शहीद स्मारके से प्रारम्भ होकर पड़ाव सब्जी मण्डी, लालकोठी होते हुए केसरगंज सब्जीमण्डी पहुंचेगी। दोनो सब्जी मण्डियों में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत कपड़े के थेलों का वितरण किया जाएगा।
केसरगंज से डिग्गी चैक होते हुए पदयात्रा मेजेस्टिक के पास आदर्श विद्यालय पहुंचेगी जहां पर स्वच्छता अभियान में प्रमुख भूमिका निभा रहे सफाई कर्मचारियों का अभिनन्दन किया जाएगा। यहां से कवण्डसपुरा, मदारगेट होते हुए नला बाजार खटीक बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में अध्ययनरत बालिकाओं को शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी।
नला बाजार से दरगाह बाजार, धानमण्डी, कड़क्का चैक होते हुए नया बाजार स्थित बादशाह बिल्डिंग में पहुंचकर पौधारोपण किया जाएगा। क्षेत्र में दुकानदारों व क्षेत्रवासियों से प्लास्टिक मुक्त भारत एवं स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की जाएगी।
नयाबाजार से आगरागेट, महावीर सर्किल होते हुए पदयात्रा बजरंग गढ चैराहा स्थित विजय स्मारक पहुंचेगी जहंा पर पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का सम्मान किया जाएगा तथा नुक्कड़ सभा के साथ ही पदयात्रा का समापन होगा।
देवनानी ने बताया कि सांसद भागीरथ चैधरी की गांधी संकल्प पद यात्रा में भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, शहर जिला व मण्डल के पदाधिकारी, मोर्चो के पदाधिकारी सहित समस्त अन्य पदाधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता साथ रहेंगे।

error: Content is protected !!