फ्लाईंग बडर्स परिवार ने एक अलग अंदाज में किया दीपावली का आगाज

23 नवम्बर 2019 बुधवार को फ्लाईंग बडर्स द्वारा कैलाषपुरी स्थित षिव मंदिर मे कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया। बुराई पर अच्छाई की जीत पर वार्ता का आयोजन रखा गया। हमारे घरों में अहम हिस्सा रखने वाली घरेलू काम करने वाली महिलाओं और उनके बच्चों के साथ दीपावली की खुषियां मनाई पटाखे चलाये व मिठाइयां बांटकर एक अलग अन्दाज से किया दीपावली का आगाज।
संस्थापिका अम्बिका हेडा ने बताया कि हम दीपावली के पावन पर्व अपने लिये मिठाई, पटाखे, बच्चों के लिये तोहफे आदि लाते है लकिन कही ना की हम हमारे घर में अहम हिस्सा रखने वाली हमारे घर में काम करने वाली महिलाओं को भूल जाते है। इसलिये इस बार फ्लाईंग बडर्स ने एक अलग अंदाज से दीपावली मनाने का निष्चय किया। ग्यारस का पवित्र दिन चुना गया जिससे एक अच्छे दिन पर बच्चों के साथ एक नई सोच की नींव रखी जा सके।
अध्यक्ष शिल्पा डागा ने बताया कि जब इस कार्यक्रम की सोच सामने आई तो अपनी घरेलू बाई के साथ बस्ती में जाकर सबसे मुलाकात की आंगन बाडी का दौरा किया। सबसे मिलकर कार्यक्रम सुनिष्चित किया।
कार्यक्रम की संयोजक अंजू सोनी ने बताया कि त्यौहार का मौका था इसलिये मंदिर में कार्यक्रम रखा जाये ये सुनिष्चिित किया बुराई पर अच्छाई की जीत और अपने अजमेर की खुषहाली के लिये भगवान के समक्ष दीपदान कर मंगल कामना की गई।
कलपना षर्मा ने बच्चों को कहानी के माध्यम से दीपावली मनाने का महत्व, बुराई पर अच्छाई की जीत, तम्बाकू, ताष, गुटका से दूर रहने की हिदायत जीवन में हर कार्य का महत्व, षिक्षा सभी के उपयोगी आदि पर बातों पर चर्चा की और नई उमंग का प्रसार किया।
दीपा हेडा ने कार्यक्रम की अन्य गतिविधियों में सहयोग प्रदान किया।

error: Content is protected !!