सिन्धु सभा का दीपावली स्नेह मिलन संपन्न

अजमेर – भारतीय सिन्धु सभा की ओर से कार्यकर्ताओं को संगठन की पूरी गतिविधियों की जानकारी के साथ कार्यकर्ता को सेवा कार्यों के लिए चर्चा के लिए आगामी 22-23 दिसम्बर 2012 को प्रान्तीय अभ्यास वर्ग उदयुपर में आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी सभा की ओर से सन्त कवंरराम धर्मशाला में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन में प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने विचार प्रकट करते हुये बताये । सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री लेखराज माधू ने कहा कि सभा के अभ्यास वर्ग में केन्द्र व राज्य के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन तय किये गये है,  जिसमें युवा, महिला प्रतिनिधि सम्मिलित होगें एवं सिन्धु सभ्यता की भी पूर्ण जानकारी दी जायेगी ं
कार्यक्रम का शुभारम्भ ईष्टदेव झूलेलाल के चित्र, भारत माता व सिन्ध के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया । कार्यक्रम में के.जे. ज्ञानी, वर्षा लालवाणी, घनश्याम ठारवाणी, मोहन कोटवाणी ने गीत प्रस्तुत किये ।
कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, प्रदेश मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, संगठन मंत्री राजेन्द्र लालवाणी, नरेन्द्र बसराणी ने भी कार्यक्रम की जानकारी दी । जिलाध्यक्ष मोहनलाल आलवाणी ने स्वागत भाषण व महानगर अध्यक्ष परमानन्द आहूजा ने आभार प्रकट किया व मंत्री महेश टेकचंदाणी ने संचालन किया ।
कार्यक्रम में विधायक प्रो. वासुदेव देवनाणी, शिवाजी बम्बोमल, मोहन तुलस्यिाणी, कवंल प्रकाश किशनाणी, जयकिशन हिरवाणी, मनीष ग्वालाणी, कमलेश शर्मा, प्रकाश जेठरा,मुकेश आहूजा,खेमचन्द नारवाणी, अशोक तेजवाणी, भगवान कलवाणी, ईसर भम्भाणी, वासुदेव कृपलाणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
-महेन्द्र कुमार तीर्थाणी
प्रान्त मंत्री,
मो. 94600 90200
error: Content is protected !!