अजमेर/ब्यावर, 15 नवम्बर। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के दुर्घटना संबंधी दावों का निस्तारण बाल सप्ताह के दौरान किया जाएगा।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि 14 नवम्बर 2019 तक राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के दुर्घटना संबंधी दावों का निस्तारण सप्ताह में किया जाएगा। समस्त राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधान विद्यार्थी दुर्घटना बीमा के समस्त प्रकरण सहायक निदेशकराज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के कार्यालय में भिजवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। इन्हें सप्ताह के दौरान शत प्रतिशत निस्तारित किया जाएगा।