कच्ची बस्ती की मान्यता देने हेतु पत्र सौपा

अजमेर 18 नवम्बर ( ) – राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अषोक गहलोत के अजमेर आगमन पर अजमेर शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में अजमेर उत्तर में लगभग 50 छोटी बड़ी कॉलोनियो में नियमन एवं कच्ची बस्ती की मान्यता देने हेतु पत्र सौपा गया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि अजमेर उत्तर में नौसर, रातीडांग, ईदगाह, चौरसियावास व लगभग 50 छोटी बड़ी कॉलोनिया है जो कि लगभग 40 से 50 साल पुरानी है। आज से वर्षो पूर्व आबादी बहुत कम थी लेकिन जैसे जैसे शहर का विस्तार हुआ क्षेत्र में नए मकान बनते गए। यह सब पुराने आबादी क्षेत्र है एवं इसमें कई कच्ची बस्तियां व पक्की कॉलोनियां भी आती है। लेकिन कई वर्षो से ना तो इसका आबादी क्षेत्र बढ़ाया ना ही इन बस्तियों को कच्ची बस्तियों में शामिल किया गया। इस कारण इस क्षेत्र में कभी भी नियमन की प्रक्रिया नही अपनाई। इसी क्रम में पत्र में यह निवेदन किया गया कि इस क्षेत्र में लगभग 8000 मकान के आस पास मकान बनेहुए है व कई कॉलोनियां भी इस समय सम्मिलित है। इस समस्त क्षेत्र का आबदी विस्तार किया जाये व पूरे अजमेर शहर में नियमन के कैंप लगाकर आम जनता को राहत पहंुचाये जिनसे की इन क्षेत्रवासियों को लोन मिल सके व यह पक्के मकान का सपना पूरा कर सके। साथ ही महिला कांग्रेस में पूर्व में मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में पुष्कर से किषनगढ़ जा रही 33 केवी की अनुपयोगी लाईन हटवाने के लिए धन्यवाद भी दिया।
इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष सबा खान, अरूणा कच्छावा, मनीषा मीणा, शहनाज आलम, शहनाज खान, विमला नारावत, इंदिरा सोनिया, निषा जेसवानी, ज्योति कर्मनानी, संगीता बंजारा आदि महिला कांग्रेस की पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!