अजमेर विद्युत वितरण निगम
निगम ने लगाया 2.27 करोड़ रूपए जुर्माना
अजमेर, 24 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी के निर्देश पर बिजली चोरों के खिलाफ जारी विशेष जांच अभियान के तहत निगम की टीम ने डिस्काॅम क्षेत्रा के 11 जिलों में 2209 स्थानों पर एक साथ छापा मारा। इनमें बिजली चोरी के 1192 मामले सामने आए। बिजली चोरों पर 2 करोड़ 27 लाख 66 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी ने बताया कि अजमेर डिस्काॅम क्षेत्रा में अभियंताओं द्वारा प्रत्येक सप्ताह बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 2 हजार 209 स्थानों पर छापा मारी की गई। डिस्काॅम के 405 अभियंताओं ने एक साथ छापा मारा। इनमें चोरी के 1192 मामले सामने आए। बिजली चोरों के खिलाफ 2 करोड़ 27 लाख 66 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि अजमेर शहर वृत्त में बिजली चोरी के 64 मामले पकड़ में आए। इन पर 13.81 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह अजमेर जिला सर्किल में 43 मामलों में 7.54 लाख, भीलवाड़ा में 231 मामलों में 29.68 लाख, नागौर में 226 मामलों में 39.07 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया।
श्री भाटी ने बताया कि राजसमंद में 47 मामलों में 4.66 लाख, बांसवाड़ा में 137 मामलो में 21.26 लाख, डूंगरपुर में 48 मामलों में 4.65 लाख, चित्तौड़गढ़ में 157 मामलों में 19.05 लाख तथा प्रतापगढ़ में 69 मामलों में 7.28 लाख रूपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही सतर्कता शाखा द्वारा 254 स्थानों पर छापा मार कार्यवाही की जाकर 170 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। जिसमें 80 लाख 66 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। गंभीर प्रकृति के प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है।
